सेंसेक्स 1,516.08 अंक या 2.09% बढ़कर 74,212.47 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 346 अंक या 1.54% बढ़कर शुरुआती कारोबार में 22,858.65 पर कारोबार कर रहा था।

i
शेयर बाजार में आज 24 मार्च को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सुबह के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,516.08 अंक या 2.09% बढ़कर 74,212.47 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 346 अंक या 1.54% बढ़कर शुरुआती कारोबार में 22,858.65 पर कारोबार कर रहा था।
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग और वाहन क्षेत्र के शेयरों में देखने को मिली। निवेशकों के भरोसे में बढ़ोतरी के कारण बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है और कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई।
बाजार बढ़ने की बड़ी वजह
इस तेजी की एक बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने सकारात्मक संकेत भी माने जा रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के बिजली संयंत्रों पर संभावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल पांच दिनों के लिए टालने की घोषणा की है। यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में हुई बातचीत के बाद लिया गया है।
कल भारी गिरावट के साथ बाजार हुआ था बंद
शेयर बाजार में 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60%) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।
मंगलवार को एशिया बाजारों में तेजी देखी गई, प्रमुख सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 2.2% और टॉपिक्स 2.47% बढ़ा। दक्षिण कोरिया में कोस्पी 3.5% चढ़ा, जबकि कोस्डैक सूचकांक 3.29% ऊपर रहा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी लगभग 0.74% बढ़ा।





