26 अगस्त के भूस्खलन के बाद तिब्बत-नेपाल सीमा पर 261 विदेशी लापता, 49 भारतीय शामिल


23 देशों के नागरिकों में सबसे ज्यादा नेपाल के लोग

यह आंकड़ा क्षेत्रीय सरकार के सूचना कार्यालय की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया। अधिकारियों के मुताबिक विदेशी मामलों, सार्वजनिक सुरक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन और आपदा प्रबंधन विभागों ने मिलकर खोज अभियान चलाया और उपलब्ध जानकारी का मिलान किया। इसके बाद 261 विदेशी नागरिकों के लापता होने का आंकड़ा सामने आया।

लापता लोगों में नेपाल के 104, भारत के 49, लातविया के 33, अमेरिका के 18 और ब्रिटेन के 15 नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के छह-छह, दक्षिण अफ्रीका के चार, मलेशिया, जर्मनी और रूस के तीन-तीन नागरिक लापता बताए गए हैं। आयरलैंड, एस्टोनिया और फ्रांस के दो-दो, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के दो-दो तथा कजाकिस्तान, फिनलैंड, लिथुआनिया, पुर्तगाल, यूक्रेन, स्पेन और हंगरी का एक-एक नागरिक इस सूची में शामिल है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img