चुनाव नजदीक आते ही सक्रिय हुए ‘सियासत के सैलानियों’ की डोर बीजेपी के हाथ में
इन सियासत के सैलानियों की डोर कहीं और, ये उतना ही उड़ेंगे, जितनी ढील मिलेगी
ओटीपी कहीं और से आ रहा है और वे किसी और के ‘माइक के लाउडस्पीकर’ हैं
समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही सक्रिय हुए ‘सियासत के सैलानियों’ की डोर बीजेपी के हाथ में है और उन्हें जितनी ढील दी जाएगी, वे उतना ही आगे बढ़ेंगे।
अखिलेश यादव ने आगरा में आयोजित ‘पीडीए-दलित सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए हाल में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाने वाली ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पर परोक्ष रूप से हमला किया।




