डोंगरगढ़- अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव (ग्रामीण) के तत्वावधान में ग्राम खुर्सीटिकुल में “बोरे-बासी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं हल-बैलगाड़ी की पूजा कर श्रमिकों को श्रीफल, गमछा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही श्रमिक साथियों के साथ बोरे-बासी ग्रहण कर श्रम के सम्मान और समानता का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि श्रमिक, किसान और युवा देश की असली ताकत हैं, लेकिन वर्तमान सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली बिल, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और अवैध शराब जैसे मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिला आरक्षण को लागू करने में अनावश्यक देरी कर महिलाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को जो अधिकार और आरक्षण मिला, वह कांग्रेस की देन है। वर्तमान सरकार पहले किसान, मजदूर और युवा विरोधी रही है, और अब महिला विरोधी भी बनती जा रही है।
बैज ने परिसीमन के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इसे आधार बनाकर महिला आरक्षण को टालना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं सचिव, जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव (ग्रामीण) विष्णु लोधी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा कि श्रमिक समाज की वास्तविक शक्ति हैं और उनके सम्मान के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव श्रमिकों, किसानों, युवाओं , महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने दिया तथा संचालन राहुल तिवारी ने किया। कार्यक्रम को विधायक भोला राम साहू, दलेश्वर साहू, हर्षिता बघेल, जितेन्द्र मुदलियार,धनेश पटीला, प्रकाश यादव, छन्नी साहू, भुनेश्वर बघेल सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में संतोष पिल्ले,शहीद भाई,नवाज खान,पदम कोठारी, मेहूल मारू,थानेश पटिला,भागवत साहू, हेमा देशमुख, विवेक वाशनीक,कुदबुदीन सोलंकी,अमीन खान,मदन साहू,विभा साहू,महेंद्र यादव, सुयश नाहटा, रितेश जैन, राजकुमारी सिन्हा, चुम्मन साहू,टीकेश साहू,धीरज मेश्राम, संजीव गोमास्ता,रामजी तराने, जितेन्द्र सिंह भाटिया,मतीन खान, शिशुपाल भारतीय,रतन यादव,हरीश भंडारी, सुरेश सिन्हा, पंचराम चंदेल,राममुरत वर्मा,प्रताप धावडे, धर्मेंद्र साहू,संजय यादव, पियूष दुबे ,विश्राम वर्मा, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं श्रमिक साथी उपस्थित रहे। यह आयोजन श्रम के प्रति सम्मान, एकजुटता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना।





