निशांत को मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी द्वारा धक्का देकर रोके जाने से जेडीयू नाराज
जेडीयू ने नाराजगी जताते हुए पुलिस मुख्यालय से मामले की जांच की मांग की
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस घटना को ‘दुखद और पीड़ादायक’ बताया
बिहार पुलिस के विशेष सुरक्षा समूह ने इस घटना को मानवीय चूक बताया
बिहार के वैशाली जिले में निरीक्षण के दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास जाने की कोशिश करते समय सुरक्षाकर्मियों द्वारा धक्का देकर रोके जाने का वीडियो सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। जेडीयू ने इस पर नाराजगी जताते हुए पुलिस मुख्यालय से इस मामले की जांच कराने की मांग की है।




