Gmail की पुरानी ईमेल खोजने से लेकर Notes बनाने तक, Gemini अब आपकी आवाज पर करेगा काम


गूगल अपने Gemini AI को लगातार ज्यादा स्मार्ट और काम का बनाने पर जोर दे रहा है. अब कंपनी Gmail, गूगल डॉक्स और गूगल कीप के लिए ऐसे नए वॉइस फीचर्स लेकर आई है, जिनकी मदद से यूजर्स टाइप करने के बजाय बोलकर कई काम कर सकेंगे. यानी ईमेल में जरूरी जानकारी ढूंढने से लेकर डॉक्यूमेंट तैयार करने और नोट्स बनाने तक का काम सिर्फ आवाज के जरिए किया जा सकेगा.

गूगल ने इन फीचर्स को Gmail Live, Docs Live और Keep Live नाम दिया है. कंपनी के मुताबिक, Gemini Voice का मकसद गूगल के इन ऐप्स के साथ काम करने का तरीका ज्यादा आसान और बातचीत जैसा बनाना है.

Gmail Live से मिनटों में खोजें पुरानी ईमेल

अगर आपके Gmail इनबॉक्स में कई सालों की ईमेल जमा हैं और किसी जरूरी जानकारी को ढूंढना मुश्किल होता है, तो Gmail Live काफी काम आ सकता है.

यूजर Gemini से सीधे सवाल पूछ सकता है, जैसे- ‘मेरी फ्लाइट की जानकारी क्या है?’ या ‘आने वाले स्कूल इवेंट्स के बारे में बताओ.‘ इसके बाद Gemini इनबॉक्स में मौजूद जानकारी को देखकर जरूरी जवाब सामने रख सकता है. इससे बार-बार पुराने ईमेल खोलने और सही मैसेज खोजने में लगने वाला समय कम हो सकता है.

Docs Live में बोलकर तैयार करें डॉक्यूमेंट

डॉक्स लाइव उन लोगों के लिए काम का हो सकता है, जिन्हें अपने आइडिया लिखने में समय लगता है. इसमें यूजर अपने विचार बोलकर बता सकता है और Gemini उन्हें व्यवस्थित करके एक ड्राफ्ट तैयार कर सकता है.

जरूरत पड़ने पर Gemini Gmail, Drive और Chat से जानकारी लेकर डॉक्यूमेंट में शामिल कर सकता है. यूजर की अनुमति होने पर वेब से भी जानकारी ली जा सकती है. इसके अलावा, डॉक्यूमेंट का टोन भी जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है.

यानी आप बस यह बता सकते हैं कि क्या लिखना है और Gemini उसे व्यवस्थित तरीके से तैयार करने में मदद करेगा.

Keep Live में बोलकर बनाएं Notes और Reminders

गूगल Keep में भी वॉइस फीचर जोड़ा गया है. Keep Live के जरिए यूजर अपने आइडिया, जरूरी काम, रिमाइंडर या शॉपिंग लिस्ट जैसी चीजें बोलकर सेव कर सकता है.

उदाहरण के लिए, चलते-फिरते कोई आइडिया आया तो उसे टाइप करने के बजाय सीधे बोलकर नोट किया जा सकता है. Gemini उस जानकारी को व्यवस्थित नोट या काम की लिस्ट में बदलने में मदद करेगा.

किन यूजर्स को मिलेगा Gemini Voice का फायदा?

जेमीनी के ये नए वॉइस फीचर्स गूगल AI Plus, Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए रोलआउट किए जा रहे हैं. हालांकि, फिलहाल Docs Live का एक्सेस सिर्फ Pro और Ultra यूजर्स को दिया जा रहा है.

गूगल ने ये भी बताया है कि Workspace के बिजनेस यूजर्स को भी ये फीचर्स मिलेंगे, लेकिन उनके लिए रोलआउट की सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है.

इन नए फीचर्स के साथ गूगल Gemini को सिर्फ सवालों के जवाब देने वाले AI से आगे ले जाकर रोजमर्रा के काम में इस्तेमाल होने वाले असिस्टेंट के तौर पर पेश कर रहा है. आने वाले समय में Gmail, Docs और Keep में कई काम सिर्फ बोलकर करना पहले से कहीं आसान हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img