10 साल तक मेडिटेशन के बावजूद नहीं मिला जवाब, Temple के Entropy डेटा ने बदल दी दीपिंदर गोयल की सोच


ज़ोमाटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने अपने नए वेलनेस स्टार्टअप Temple के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया कि टेंपल की टेक्नोलॉजी और एक नए हेल्थ मेट्रिक ‘Entropy’ ने मेडिटेशन और शरीर की रिकवरी को समझने का उनका तरीका बदल दिया है.

गोयल ने X पर कई पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि पहले उन्हें मेडिटेशन से होने वाले फायदे को समझना मुश्किल लगता था. लेकिन टेंपल के जरिए अब वह अपनी रिकवरी में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को भी ट्रैक कर पा रहे हैं.

10 साल तक Meditation करने की कोशिश

दीपिंदर गोयल के मुताबिक, उन्होंने करीब 10 साल तक मेडिटेशन करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि इससे कोई बड़ा फायदा हो रहा है. उनका कहना है कि मेडिटेशन के दौरान भी दिमाग में लगातार विचार चलते रहते थे, इसलिए यह समझना मुश्किल था कि उनकी प्रैक्टिस वास्तव में काम कर रही है या नहीं.

Temple इस्तेमाल करने के बाद उन्हें इस चीज को मापने का एक नया तरीका मिला. गोयल ने बताया कि Entropy नाम का यह मेट्रिक उन्हें रिकवरी में होने वाले बदलावों को काफी बारीकी से देखने देता है. यानी उन्हें हर बार खुद महसूस होने का इंतजार नहीं करना पड़ता कि मेडिटेशन से फायदा हुआ या नहीं.

उनके मुताबिक, जब उन्होंने अपने सुधार को डेटा में देखना शुरू किया, तो मेडिटेशन जारी रखने की मोटिवेशन भी बढ़ गई.

Heart Rate से अलग जानकारी देता है Entropy

गोयल ने अपनी 20 मिनट की मेडिटेशन सेशन का एक चार्ट भी शेयर किया. इसमें Entropy का स्कोर धीरे-धीरे कम होता दिखाई दिया. टेंपल के मुताबिक, यह शरीर की बेहतर रिकवरी की ओर इशारा करता है.

वहीं, इसी दौरान उनका हार्ट रेट ज्यादा नहीं बदला. सेशन के दौरान हार्ट रेट करीब 83 बीट प्रति मिनट के आसपास रहा और उसमें सिर्फ मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला.

गोयल का कहना है कि इससे यह समझ आता है कि सिर्फ हार्ट रेट देखकर मेडिटेशन या रिकवरी के दौरान शरीर में हो रहे हर बदलाव का अंदाजा लगाना आसान नहीं है.

Cold Shower में भी दिखा बदलाव

गोयल ने एक और उदाहरण शेयर किया, जिसमें उन्होंने कोल्ड शावर लिया. इस दौरान उनका हार्ट रेट तेजी से बढ़ा, जबकि Entropy में स्पष्ट गिरावट देखने को मिली और बाद में यह स्थिर हो गया. उनके अनुसार, इससे हिंट मिलता है कि Entropy सिर्फ मेडिटेशन के दौरान ही नहीं, बल्कि तनाव या रिकवरी से जुड़ी दूसरी गतिविधियों के दौरान भी शरीर में होने वाले बदलावों को ट्रैक कर सकता है.

गोयल ने ये भी कहा कि इस टेक्नोलॉजी ने उन्हें ज्यादा नियमित रूप से वर्कआउट करने और सही तरीके से एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित किया है. हालांकि, Entropy के पीछे की पूरी साइंस के बारे में टेंपल आने वाले समय में ज्यादा जानकारी शेयर करेगा.

Temple में Early Access के लिए कर सकते हैं Sign Up

टेंपल ने फिलहाल अपनी वेबसाइट पर Early Access के लिए वेटलिस्ट शुरू की है. दीपिंदर गोयल ने उन लोगों से साइन अप करने की अपील की है, जो इस नई वेलनेस टेक्नोलॉजी को आजमाने में दिलचस्पी रखते हैं.

इससे साफ है कि टेंपल का फोकस सिर्फ फिटनेस डेटा दिखाने तक सीमित नहीं है. कंपनी शरीर की रिकवरी और मानसिक स्थिति को समझने के लिए नए तरह के डेटा और मेट्रिक्स पर काम कर रही है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img