सुबह खाली पेट लहसुन खाया तो शरीर में दिखेंगे चौंकाने वाले फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान


Last Updated:

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायता मिल सकती है.लहसुन पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे गैस, अपच और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं में राहत मिल सकती है. इसके अलावा लहसुन शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में भी मददगार माना जाता है.

ख़बरें फटाफट

ऋषिकेश: भारतीय रसोई में लहसुन सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं है, बल्कि इसे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद से लेकर आधुनिक हेल्थ साइंस तक, लहसुन के गुणों की काफी चर्चा होती है. कई लोग सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने की आदत भी रखते हैं. माना जाता है कि अगर दिन की शुरुआत लहसुन से की जाए तो शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने तक में मदद करते हैं. हालांकि हर चीज की तरह इसका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना जरूरी है.

लहसुन में पाया जाता है एंटीबैक्टीरियल गुण

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायता मिल सकती है.लहसुन पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे गैस, अपच और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं में राहत मिल सकती है. इसके अलावा लहसुन शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में भी मददगार माना जाता है. बदलते मौसम में जब सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, तब नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में लहसुन का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बना सकता है.

दिल की सेहत के लिए है फायदेमंद

दिल की सेहत के लिए भी लहसुन को काफी लाभकारी माना जाता है. इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है. नियमित रूप से सीमित मात्रा में लहसुन खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को कम करने में मदद मिल सकती है. इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है. इसके अलावा लहसुन खून को पतला रखने में भी सहायक माना जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है.

लहसुन को शरीर को डिटॉक्स करने में भी उपयोगी माना जाता है. जब इसे सुबह खाली पेट खाया जाता है तो यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने की प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकता है. कुछ लोग वजन घटाने के लिए भी लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img