शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 1550 अंक टूटकर 74000 के नीचे, निफ्टी 400 प्वाइंट लुढ़का


सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन और अडानी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। केवल एचसीएल टेक के शेयर में तेजी रही।

शेयर बाजार में जोरदार गिरावट

i

user

पश्चिम एशिया में संघर्ष के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक शेयर बाजारों में भारी मंदी और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी निवेशकों को चिंतित कर दिया।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,555.62 अंक या दो प्रतिशत टूटकर 72,977.34 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 479.95 अंक या दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,634.55 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन और अडानी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। केवल एचसीएल टेक के शेयर में तेजी रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भारी गिरावट में रहे। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी करीब छह प्रतिशत टूटा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 112.9 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 5,518.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,706.23 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाजार से 88,180 करोड़ रुपये (लगभग 9.6 अरब अमेरिकी डॉलर) निकाले हैं।

पीटीआई के इनपुट के साथ




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img