डोंगरगढ़ में सावन के पवित्र महीने को महिलाओं ने उल्लास और देशभक्ति के संग मनाया। शक्ति वाहिनी संगठन की माता-बहनों ने स्वागतम हॉटल में एक भव्य ‘सावन उत्सव’ का आयोजन किया, जहाँ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रोमांचक प्रतियोगिताओं ने समां बांध दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव और भारत माता की वंदना व आरती के साथ हुई, जिसने माहौल को श्रद्धा और देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
आरती के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हुआ। रीना साहू, पूजा उज्जवने, सुनीता बघेल, कीर्ति बड़े, सौम्या भारद्वाज सहित कई कलाकारों ने अपने नृत्य और गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उत्सव के दौरान जोड़ीदार गेम शो, म्यूजिकल कप गेम और सावन सुंदरी प्रतियोगिता जैसे रोचक मुकाबले हुए।
• जोड़ीदार गेम शो: कीर्ति बड़े और अंजलि मंझवार की जोड़ी रही विजेता।
• म्यूजिकल कप गेम: संतोषी यादव प्रथम, अंजलि मंझवार द्वितीय।
• सावन सुंदरी: ज्योति बड़वाईक बनीं ‘सावन सुंदरी’, जबकि पूनम ठाकुर रहीं द्वितीय।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को समिति की ओर से स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस सफल आयोजन में ज्योति बड़वाईक, शारदा भोंडे, संजू अग्रवाल, निर्मला साहू और शक्ति वाहिनी की दर्जनों सक्रिय सदस्याएं मौजूद रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई।
शक्ति वाहिनी का भव्य सावन उत्सव
Related articles




