अखिलेश यादव ने यूपी में मतदाता सूची के एसएसआर पर निशाना साधा
एसपी प्रमुख ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर बीजेपी पर हमला बोला
बीजेपी की मंशा को ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ जैसी बताया
बीजेपी मतदाता सूची में गड़बड़ी की साजिश कर रही है
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी की मंशा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बल्कि ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ जैसी है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का पारंपरिक मतदाता वर्ग उससे दूर हो रहा है। उनके मुताबिक, महंगाई और भ्रष्टाचार से मध्यम वर्ग परेशान है, जबकि युवाओं और महिलाओं में भी सरकार के प्रति नाराजगी है।
एसएसआर का उल्टा आरएसएस होता है
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एसएसआर का उल्टा आरएसएस होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर मतदाता सूची में गड़बड़ी की साजिश कर रही है, क्योंकि उसे सीधे मुकाबले में अपनी हार का अंदेशा है। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की पूरी प्रक्रिया एक ही पुनरीक्षण के दौरान पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए।




