Hotel Vs Airbnb Comparison : अगर आप भी घूमना पसंद करते हें और किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहला और बड़ा सवाल मन में यही आता है कि ठहरें कहाँ? दरअसल, सोलो, परिवार या दोस्तों के साथ ट्रैवल करने वालों के बीच दो ऑप्शन काफी पॉपुलर हैं- एक होटल और दूसरा है एयरबीएनबी. लेकिन अगर आप इस बात को लेकर असमंजसता में रहते हैं कि आखिर दोनों में से कौर अधिक आरामदायक, प्राइवेसी और आराम के मामले में अच्छा होगा तो हम आपकी मदद कर सकते हैं. दरअसल, लग्जरी और आराम पहली प्राथमिकता है तो ‘होटल’ लोगों की पहली पसंद रहती है, जबकि घर जैसा माहौल चाहिए तो ‘Airbnb’ (एयरबीएनबी). ट्रैवल प्लेटफॉर्म ‘ट्रैवललीजर’ के मुताबिक, यह चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी ट्रिप का मकसद क्या है, आप किसके साथ ट्रैवल कर रहे हैं और आपकी प्राथमिकता पैसा बचाना है या सुविधाएं पाना.
पहले जानते हैं होटल और Airbnb में क्या है अंतर?
होटल में आपको आमतौर पर एक कमरा, बाथरूम और होटल की दूसरी सुविधाएं मिलती हैं. कई होटलों में रेस्टोरेंट, रूम सर्विस, रिसेप्शन, हाउसकीपिंग और सामान रखने की सुविधा भी होती है.
वहीं, Airbnb एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपने घर, फ्लैट, कमरे, विला या दूसरी तरह की रहने की जगह किराये पर देते हैं. यहां आप चाहें तो किसी घर का पूरा हिस्सा बुक कर सकती हैं.
बजट के मामले में कौन बेस्ट?
अगर आप दोस्तों के ग्रुप के साथ या पूरी फैमिली के साथ जा रहे हैं, तो Airbnb आपके लिए काफी सस्ता पड़ सकता है. यहाँ आपको पूरा अपार्टमेंट या विला मिल जाता है, जिसमें किचन भी होता है. आप खुद खाना बनाकर रेस्टोरेंट के भारी-भरकम बिल से बच सकते हैं. लंबे स्टे (Long Stays) के लिए भी Airbnb बेहतर डील देता है.
वहीं, सोलो ट्रैवलर्स (अकेले घूमने वालों) या कपल्स के लिए छोटा होटल रूम सस्ता पड़ सकता है. लेकिन ध्यान रखें, होटल में रूम सर्विस, टैक्स और खाने-पीने का खर्च अलग से जुड़ता है, जिससे कुल बजट थोड़ा बढ़ सकता है.
Image: ohio today
प्राइवेसी और स्पेस
अगर आपको अपना पर्सनल स्पेस पसंद है और आप चाहते हैं कि कोई बार-बार आपके कमरे का दरवाजा न खटखटाए, तो Airbnb बेस्ट है. यहाँ आपको बिना किसी रोक-टोक के ‘घर जैसा माहौल’ मिलता है.
जबकि होटल में भले ही आपको अपना कमरा मिलता है, लेकिन लॉबी, लिफ्ट, डाइनिंग एरिया और स्विमिंग पूल जैसी जगहें अन्य मेहमानों के साथ शेयर करनी पड़ती हैं.
Image : Canva
आराम और सुविधाएं: असली लग्जरी कहाँ?
आराम और सर्विसेज के मामले में होटल हमेशा बाजी मारता है. 24 घंटे रूम सर्विस, हर दिन कमरे की सफाई (Housekeeping), जिम, स्विमिंग पूल, रेस्तरां और ब्रेकफास्ट बुफे जैसी सुविधाएं आपको होटल में ही मिल सकती हैं. आपको बेडशीट बदलने या बर्तन धोने की टेंशन बिल्कुल नहीं होती.
जबकि एयरबीनएबी में आपको सुविधाएं तो मिलती हैं, लेकिन खुद से मैनेज करनी पड़ सकती हैं. कई बार चेक-इन के लिए होस्ट का इंतजार करना पड़ता है और चेक-आउट करते समय घर को थोड़ा साफ-सुथरा छोड़कर जाना होता है.
सुरक्षा और लोकेशन : कौन है ज्यादा भरोसेमंद?
अगर आप पहली बार किसी नई शहर या देश में जा रहे हैं, तो सुरक्षा के लिहाज से होटल ज्यादा भरोसेमंद माने जाते हैं. वहाँ 24 घंटे सिक्योरिटी, सीसीटीवी और रिसेप्शन स्टाफ मौजूद रहता है. साथ ही, ज्यादातर होटल शहर के सेंटर या टूरिस्ट स्पॉट्स के पास होते हैं.
जबकि Airbnb अक्सर रिहायशी इलाकों (Residential Areas) में होते हैं, जिससे आपको स्थानीय संस्कृति और लोगों के बीच रहने का असली अनुभव मिलता है. लेकिन सुनसान इलाके में बुकिंग करने से पहले वहां की सुरक्षा और होस्ट के रिव्यू (Reviews) अच्छे से जांच लेना जरूरी है.
Image : Canva
आपके लिए कौन-सा ऑप्शन बेस्ट?
अगर आप एयरबीनएबीचुनते हैं तो आप परिवार/ग्रुप के साथ लंबे समय के लिए जा रहे हैं, खुद खाना बनाना पसंद करते हैं और लोकल कल्चर को करीब से महसूस करना चाहते हैं. वहीं अगर आप सिर्फ 2-3 दिनों की छोटी ट्रिप पर हैं, लग्जरी आराम चाहते हैं और काम से छुट्टी लेकर बिल्कुल राजाओं जैसी सर्विस का आनंद लेना चाहते हैं तो होटल बेस्ट होगा.
इस तरह अपनी जरूरत, बजट और कम्फर्ट को ध्यान में रखकर ही सही जगह का चुनाव करें ताकि आपकी ट्रिप यादगार बन सके!




