Who is Nitish Kaushal | Gangster Nitish Kaushal | गैंगस्टर नीतीश कौशल कौन, जिसे अमेरिका ने किया अरेस्ट, मोस्ट वांटेड ‘लाला’ के पीछे क्यों पड़ी थी FBI?


होमदुनियाअमेरिका

FBI ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को किया अरेस्ट, अमेरिका का मोस्ट वांटेड ‘लाला’ कौन?

Last Updated:

Who is Nitish Kaushal: अमेरिका में भारतीय नागरिक और कथित गैंगस्टर नीतीश कौशल उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी से एक दिन पहले FBI ने उसे अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया था. उस पर हत्या, अपहरण, मादक पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली और संगठित अपराध से जुड़े गंभीर आरोप हैं. FBI के अनुसार, वह जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप का सदस्य है और उसके खिलाफ अमेरिकी अदालत पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी थी.

Zoom

गैंगस्टर नीतीश कौशल को वरमोंट में गिरफ़्तार कर लिया गया है.

Nitish Kaushal News: अमेरिका में गैंगस्टर नीतीश कौशल पर शिकंजा कस गया है. लाला उर्फ नीतीश कौशल को अमेरिका में अरेस्ट कर लिया गया है. नीतीश कौशल को अमेरिका ने एक दिन पहले ही मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की लिस्ट में डाला था. नीतीश कौशल की उम्र महज 26 साल है. उसे गुरुवार को एफबीआई यानी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की वांटेड लिस्ट में शामिल किया गया. नीतीश कौशल पर एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का हिस्सा होने और अपहरण-मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है.

एफबीआई ने अपने सोशल हैंडल पर नीतीश कौशल की गिरफ्तारी की जानकारी दी. एफबीआई के मुताबिक, ‘नीतीश कौशल को अमेरिका के वरमोंट में गिरफ्तार कर लिया गया है. आपराधिक गिरोहों की जांच से जुड़े अपराधों के लिए वांछित अन्य भगोड़ों का पता लगाने में FBI की मदद करें.’ एफबीआई के वांटेड नोटिस के अनुसार, गैंगस्टर नीतीश कौशल उर्फ ​​लाला एक भारतीय नागरिक है. उसका जन्म 15 जून, 2020 को हुआ था. उस पर अपहरण और मारपीट सहित कई हिंसक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है. उसने ये काम भगवानपुरिया संगठित अपराध समूह की ओर से किए थे.

एफबीआई ने मोस्ट वांटेड की लिस्ट में क्यों डाला
दरअसल, अमेरिका में गैंगस्टर नीतीश कौशल के खिलाप कई आरोप हैं. हत्या से लेकर तस्करी तक. इसी वजह से एफबीआई यानी संघीय जांच ब्यूरो ने अमेरिका में हत्या, अपहरण और मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल गैंगस्टर नीतीश कौशल को सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में डाल दिया. यह कार्रवाई भगवानपुरिया गिरोह पर शिकंजा कसने के प्रयासों के तहत की गई है. एफबीआई ने कहा कि भारतीय नागरिक नीतीश कौशल ने भगवानपुरिया संगठित अपराध गिरोह की ओर से हिंसा की घटनाओं को कथित तौर पर अंजाम दिया. उसने कहा कि इन घटनाओं में अपहरण और हमले सहित अन्य अपराध शामिल हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img