Travel: राजस्थान के शिमला की ये 5 जगहें हैं जन्नत से भी ज्यादा खूबसूरत, सुंदर नजारे देख हो जाएंगे माेहित


Last Updated:

Mount Abu Hidden Tourist Destinations : राजस्थान के शिमला के रूप में पहचाने जाने वाले हिल स्टेशन आबूराज यानी माउंट आबू में पर्यटक प्रमुख पर्यटक स्थल तो देखते हैं, लेकिन यहां कई ऐसे हिडन प्लेसेज भी है. जो अरावली के सुंदर नजारों के साथ आपको शांति का अनुभव भी देते हैं. मानसून में इन जगहों का नजारा और भी सुंदर हो जाता है. ट्रैवल गाइड चिंटू यादव ने ऐसी टॉप 5 जगहों के बारे में जानकारी दी है. यहां के नजारे से भी किसी जन्नत से कम नहीं है.

माउंट आबू हिल स्टेशन में पर्यटक मानसून में वादियों के सुंदर नजारों का लुत्फ उठाने आते हैं, लेकिन यहां कई ऐसे हिडन प्लेस भी हैं. जहां सभी पर्यटक नहीं जाते हैं. क्योंकि अधिकांश पर्यटकों को इन जगहों की जानकारी नहीं होती है. वहीं ऐसे कई स्थान है, जहां आप सिर्फ ट्रेकिंग और पहाड़ी रास्तों से ही पहुंच सकते हैं, लेकिन एक बार यहां पहुंचने के बाद यहां के सुंदर नजारे किसी जन्नत से कम नहीं होते हैं.

माउंट आबू के नक्की लेक से सनसेट प्वाइंट तक माउंट आबू सेंचुरी होकर गुजरने वाला ये नेचुरल पाथ आपको यहां के सुंदर नजारों का अनुभव करवाएगा. नक्की लेक से ट्रेकिंग शुरू कर आप 3 किलोमीटर पहाड़ों के बीच वॉक करते हुए सनसेट पॉइंट पहुंच सकते हैं. रास्ते में आपको हरियाली और वन्यजीव देखने को मिलेंगे.

माउंट आबू का टेबल रॉक व्यू पॉइंट एक पहाड़ी का ऊपरी भाग हैं, जो किसी टेबल की तरह समतल है. इस जगह से आपको अरावली की पहाड़ियों के सुंदर नजारे स्काय व्यू में देखने को मिलेंगे. यहां पहुंचने के लिए आपके साथ ट्रेकिंग गाइड होना जरूरी है. यहां आप ट्रेकिंग के साथ कैंपिंग का भी अनुभव ले सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हिल स्टेशन माउंट आबू का गौमुख ट्रेक आपको यहां के धार्मिक स्थल गौमुख मंदिर तक पहुंचाता है. अरावली की पहाड़ियों के बीच करीब 750 सीढियां उतरकर आप इस मन्दिर तक पहुंच सकते हैं. मंदिर से कुछ सीढियां पहले एक प्राकृतिक जल स्रोत बना हुआ है, जिसमें गाय के मुख (गौमुख) की प्रतिमा से जलधारा बहती है. माना जाता है कि इस गौमुख के नाम पर इस मंदिर का नाम रखा गया है. ये स्थान भगवान राम के कुलगुरू वशिष्ठ की तपोस्थली और आश्रम था.

माउंट आबू के सालगांव में एक जलस्रोत बना हुआ है. यहां बारिश में एक सुंदर झरना भी बहता है. चारों तरफ अरावली के पहाड़ों और जंगल से घिरा हुआ ये स्थान आपको प्रकृति के करीब अनुभव करवाता है. यहां बहुत कम लोग पहुंचते है, क्योंकि यहां पैदल ट्रेकिंग कर आना पड़ता है. इस वजह से आपको यहां शांति का अच्छा अनुभव होगा.

माउंट आबू के अनादरा पॉइंट के पास बना ये नेचुरल ट्रेल आपको माउंट आबू वन्यजीव क्षेत्र में मानसून में सुंदर नजारों के अनुभव करवाता है. जंगल ट्रेकर्स में यह एक फेमस और पुराना जंगली रास्ता है. यहां आपको बारिश के दौरान हरी भरी अरावली की वादियों के सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे. यहां आप शांति का अनुभव करने के साथ ही फोटोग्राफी का भी आनंद ले सकते है. यहां पहुंचने के लिए वन विभाग को आपको फॉरेस्ट फीस देकर प्रवेश की अनुमति मिलती हैं. वहीं साथ में प्रशिक्षित गाइड होना भी जरूरी हैं, ताकि जंगल में रास्ता भटकने का डर न रहे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img