रांची के पास यहां छिपा है स्विट्जरलैंड! जलेबी जैसी हैं सड़कें, ड्राइविंग का मिलेगा पूरा मजा


Last Updated:

Ranchi Pithoria Road Trip: रांची के पिथोरिया से पतरातू रोड पर घुमावदार चिकनी सड़कें हैं. यहां ठंडी हवा और हरियाली के बीच लोग लंबी ड्राइव के लिए दूर दूर से आते हैं, यहां का नजारा डिप्रेशन दूर करता है. आइये जानते हैं इस रोड के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के पिथोरिया में आपको बेहद ही शानदार नजारा देखने को मिलेगा. यह रांची से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां से पतरातू जाने वाले रास्तों के दोनों तरफ घनघोर पहाड़, जंगल और खूबसूरत सड़कें हैं. यहां आपको लगेगा ही नहीं कि आप रांची में है. आपको एकदम विदेश वाली फीलिंग आएगी. इसलिए लोग यहां पर ड्राइव करने के लिए आते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में

रांची में खास तौर पर वैसे लोग जिनको ड्राइविंग करने का शौक है और वह ड्राइव करने के लिए कोई बढ़िया सड़क और खूबसूरत नजारे की तलाश में हैं तो उनको बिना 1 मिनट भी रूके यहां पर आ जाना चाहिए. यहां पर जहां आप नजर घुमाएंगे. वहां पर पहाड़ नजर आएगा. यह रांची का ऐसा एरिया है. जहां पर ड्राइव करने के लिए लोग 100 किलोमीटर दूर से आते हैं.

ठंडी हवा और गर्मी का कोई असर नहीं

यहां पर आपको एकदम ठंडी हवा देखने को मिलेगी. गर्मी का यहां कोई असर नहीं होता है. शहर में भले 40 डिग्री टेंपरेचर हो, पर यहां आपको आराम से 32 डिग्री देखने को मिलेगा और एकदम चिकनी सड़क. मतलब सड़क में एक छोटा सा भी आपको गड्ढा नजर नहीं आएगा. एकदम जलेबी की तरह घुमावदार सड़क हैं. इसके अलावा दोनों तरफ साल के बड़े-बड़े पेड़ और नीचे खाई नजर आएगी. इसीलिए ड्राइविंग भी बड़ा संभाल के करना पड़ता है.

हालांकि जब आप इस रास्ते से जाएंगे तो आपके बीच में छोटे-छोटे गांव नजर आएंगे, छोटे-छोटे ढाबे भी. गांव के लोग भैंस-बकरी पालन करते हैं और थोड़ी-थोड़ी खेती-बाड़ी भी करते हैं. इन सभी चीजों को देखना भी रास्ते में बड़ा ही मजेदार रहता है. ढाबे में आप आराम से नॉनवेज से लेकर वेज व देसी मुर्गा भी खा सकते हैं.

सारा डिप्रेशन आपका हो जाएगा गायब

यहां पर ड्राइव करने आये प्रवीण बताते हैं कि अगर हमारा मन कहीं नहीं लगता है तो हर वक्त बाहर तो नहीं जा सकते या दूसरे राज्य या फॉरेन तो नहीं जा सकते हैं. ऐसे में बस यहां पर एक ड्राइव कर लेते हैं. सारा मूड फ्रेश हो जाता है और किसी चीज की जरूरत नहीं पड़ती है. इतना खूबसूरत वातावरण, नीला आसमान, चारों तरफ हरियाली और क्या चाहिए. यह सारा डिप्रेशन को अपने अंदर सोख लेता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img