Last Updated:
5 Spectacular Summer Treks in India : अगर आप भीड़भाड़ और शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो ट्रेकिंग आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. आइए जानते हैं भारत के 5 बेहतरीन समर ट्रेक्स के बारे में…
5 Spectacular Summer Treks in India : अगर आप प्रकृति के बीच शांति के पल बिताना चाहते हैं, और शहर की भीड़-भाड़ और भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी से दूर रहना चाहते हैं, तो ट्रेकिंग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. खासकर गर्मियों के मौसम में, पहाड़ों की ठंडी हवा, बर्फ से ढकी चोटियां और हरे-भरे रास्ते हर यात्री को अपनी ओर खींचते हैं. भारत में कई शानदार ट्रेक मौजूद हैं जो एक सुरक्षित और यादगार अनुभव देते हैं, खासकर अकेले यात्रा करने वालों के लिए. आइए, भारत के 5 सबसे बेहतरीन समर ट्रेक के बारे में जानते हैं…

केदारकांठा ट्रेक: उत्तराखंड में स्थित, केदारकांठा ट्रेक शुरुआती ट्रेकर्स और अकेले यात्रा करने वालों के बीच बेहद लोकप्रिय है. यहां के घने जंगल, खूबसूरत कैंपसाइट्स और पहाड़ों के शानदार नज़ारे सचमुच मनमोहक हैं. गर्मियों के महीनों में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है.

कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक: अगर आप जन्नत जैसी खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो ‘कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक’ आपके लिए एकदम सही है. इस ट्रेक पर आपको बर्फ से ढके पहाड़, नीली झीलें और हरे-भरे घास के मैदान देखने को मिलते हैं. इसे भारत के सबसे खूबसूरत ट्रेक्स में से एक माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फूलों की घाटी: ‘वैली ऑफ़ फ्लावर्स’ जो कि एक UNESCO विश्व धरोहर स्थल है. प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है. यहां रंग-बिरंगे फूलों और मनमोहक दृश्यों के बीच ट्रेकिंग करना एक बेहद शानदार अनुभव प्रदान करता है.

फूलों की घाटी: ‘वैली ऑफ़ फ्लावर्स’ जो कि एक UNESCO विश्व धरोहर स्थल है. प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है. यहां रंग-बिरंगे फूलों और मनमोहक दृश्यों के बीच ट्रेकिंग करना एक बेहद शानदार अनुभव प्रदान करता है.

तर्सर मार्सर ट्रेक: कश्मीर का तर्सर मार्सर ट्रेक अपनी शांत झीलों और पहाड़ों की सुहावनी हवाओं के लिए मशहूर है. यह ट्रेक उन लोगों के लिए एकदम सही है जो भीड़-भाड़ से दूर, शांति और प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं.

अकेले यात्रा करते समय, ज़रूरी सामान, फ़र्स्ट-एड किट और पर्याप्त पानी अपने साथ ज़रूर रखें. मौसम का पूर्वानुमान पहले से देख लें और केवल सुरक्षित ट्रेकिंग रास्ते ही चुनें. अगर आप इस गर्मी कुछ नया और रोमांचक अनुभव करना चाहते हैं, तो भारत के ये 5 शानदार ट्रेक आपकी यात्रा को यादगार बना सकते हैं.





