6000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग, 8.1-इंच स्क्रीन के साथ भारत में आया दमदार फोल्डेबल फोन


मोटोरोला ने भारत में अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला Razr Fold लॉन्च कर दिया है. इस डिवाइस को पहले MWC 2026 में पेश किया गया था और अब यह भारतीय बाजार में उपलब्ध है. यह फोन 8.1-इंच के बड़े इनर डिस्प्ले और 6.6-इंच के कवर स्क्रीन के साथ आता है, जो इसे मल्टीटास्किंग और एंटरटेनमेंट के लिए बेहद खास बनाता है.

भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹1,49,999 रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹1,59,999 में उपलब्ध है. कंपनी ने इसका एक खास FIFA World Cup 26 एडिशन भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹1,69,999 है.

मिलेंगे कई फायदे
लॉन्च ऑफर्स के तहत ₹10,000 का बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, साथ ही 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और एक साल के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का फायदा भी मिलेगा.

मोटोरोला Razr Fold में 6.6-इंच का LTPO pOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. वहीं अंदर की तरफ 8.1-इंच का 2K LTPO pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रा थिन ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है.

सबसे कमाल बैटरी और कैमरा
कैमरा के मामले में यह फोन काफी दमदार है. इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी सेंसर, पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम) और अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. इसके अलावा 32MP का कवर स्क्रीन कैमरा और 20MP का इनर सेल्फी कैमरा भी दिया गया है. यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग तक सपोर्ट करता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं. फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी इसमें 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

मोटोरोला Razr Fold एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जो बड़ी स्क्रीन, पावरफुल परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स के साथ आता है. हालांकि इसकी कीमत ज्यादा है, लेकिन जो यूजर्स लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फोल्डेबल एक्सपीरिएंस चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार ऑप्शन हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img