देश के ये हैं 5 सबसे महंगे होटल, एक रात का किराया जान उड़ जाएंगे होश, 5वें नंबर वाले की कीमत है 10 लाख रुपये!


किसी होटल में एक रात रुकने के लिए आप कितने रुपये खर्च कर सकते हैं? 10 हजार, 50 हजार या फिर एक लाख रुपये? भारत में कुछ लग्जरी होटलों के खास सुइट्स की कीमत इससे कहीं ज्यादा बताई जाती है. यहां बात सिर्फ आलीशान कमरे में सोने की नहीं, बल्कि ऐतिहासिक इमारतों, खास नजारों और निजी सुविधाओं वाले अनुभव की है.

जून 2026 में हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कंटेंट क्रिएटर रोचित सिंह के वायरल वीडियो के हवाले से भारत के पांच महंगे होटल और उनके कथित किराये बताए गए थे. इस सूची में राजस्थान और आगरा की ऐसी प्रॉपर्टीज शामिल हैं, जिनकी पहचान शाही इतिहास और खास लोकेशन से जुड़ी है. (हालांकि, इन कीमतों को होटलों की मौजूदा और हर तारीख पर लागू दर नहीं समझना चाहिए. होटल का किराया तारीख, उपलब्धता, सुइट और बुकिंग की शर्तों के अनुसार बदल सकता है.)
हाल ही में एजुकेशनल कंटेंट क्रिएटर मनवीर सिंह ने अपने एक पॉडकास्‍ट में कुछ ऐसी जानकारियां दीं जो वाकई हैरान करने वाली हैं. तो चलिए जानते हैं देश के सबसे लग्‍जरी होटलों के बारे में.
देश के सबसे लग्‍जरी होटल. (AI Image)

ताज लेक पैलेस, उदयपुर (₹10 लाख प्रति रात)-
इस लिस्ट में 5वें नंबर पर है उदयपुर की पिछोला झील के बीचों-बीच बसा ताज लेक पैलेस. पानी के ऊपर तैरता हुआ सा दिखने वाला यह महल अपनी खूबसूरती और शाही मेहमाननवाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर है. अगर बात करें इसके सबसे महंगे कमरे की, तो यहां के प्रीमियम सुइट में एक रात गुजारने का किराया 10 लाख रुपये है.

ओबेरॉय राजविलास, जयपुर (₹11 लाख प्रति रात)-
चौथे नंबर पर है जयपुर का ओबेरॉय राजविलास. 32 एकड़ के हरे-भरे बगीचों के बीच बना यह होटल आपको बिल्कुल राजा-महाराजाओं वाला अहसास कराता है. इस होटल के सबसे खास सुइट का किराया 11 लाख रुपये प्रति रात है.

ओबेरॉय अमरविलास, आगरा (₹12 लाख प्रति रात)-
तीसरे नंबर पर आता है आगरा का ओबेरॉय अमरविलास. इस होटल की सबसे खास बात यह है कि इसके कमरों की खिड़कियों और बालकनी से सीधा ताज महल का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. ताज महल के इस दीदार और वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं के साथ इसके सबसे महंगे कमरे की कीमत 12 लाख रुपये प्रति रात है.

ताज रामबाग पैलेस, जयपुर (₹16 लाख प्रति रात)-
दूसरे नंबर पर जयपुर की शान ताज रामबाग पैलेस है. इसे ‘जयपुर का गहना’ भी कहा जाता है. इस ऐतिहासिक महल में अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति समेत दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां ठहर चुकी हैं. इस पैलेस के टॉप सुइट में एक रात गुजारने के लिए आपको 16 लाख रुपये तक चुकाने पड़ते हैं.

राज महल पैलेस, जयपुर (₹29 लाख प्रति रात)-
अब बात करते हैं देश के सबसे महंगे और नंबर 1 होटल की! इस लिस्ट में पहले पायदान पर भी जयपुर का ही राज महल पैलेस काबिज है. इस पैलेस के 4 मंजिला सबसे महंगे सुइट का किराया जानकर कोई भी चौंक जाएगा—यहां एक रात रुकने की कीमत पूरे 29 लाख रुपये है. यानी ₹29 लाख में आपको एक रात के लिए राजाओं जैसी प्राइवेसी और 4 फ्लोर का आलीशान स्पेस मिलता है.

क्या नॉर्मल कमरों का किराया भी इतना ही है?
मनवीर सिंह के अनुसार, यकीनन, इन होटलों के प्रेसिडेंशियल और शाही सुइट्स की कीमतें 10 लाख से 29 लाख रुपये प्रति रात तक जाती हैं. लेकिन घबराने की बात नहीं! अगर आप यहां के शाही माहौल का अनुभव लेना चाहते हैं, तो इन होटलों के शुरुआती यानी बेस रूम्स (Base Rooms) का किराया आमतौर पर 40,000 से 50,000 रुपये प्रति रात के आसपास होता है.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारी और होटलों के कमरों की दरें (किराया) सार्वजनिक स्रोतों एवं सोशल मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. होटलों के किराए सीजन, उपलब्धता और नीतिगत बदलावों के अनुसार समय-समय पर बदल सकते हैं. किसी भी बुकिंग से पहले कृपया संबंधित होटल की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत प्रतिनिधियों से दरों की पुष्टि अवश्य कर लें.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img