Skin Care : इन लोगों को गर्मियों में हीट रैशेज का खतरा ज्यादा, दूध-मिट्टी का ये नुस्खा दिलाएगा चुटकियों में आराम


Last Updated:

Heat rashes home remedies : बढ़ती गर्मी के साथ पसीनों का त्वचा की ग्रंथियों में फंसना आम है. लगातार ऐसा होने से यह लाल दानों या ‘हीट रैशेज’ का रूप ले लेता है. इसमें होने वाली खुजली और जलन काफी बहुत परेशान करती है. देहरादून के आयुर्वेदिक चिकित्सक सिराज सिद्दीकी लोकल 18 से बताते हैं कि जिन लोगों में पित्त दोष होता है, या अग्नि प्रवृत्ति होती है उन्हें गर्मियों के दिनों में हीट रैशेज ज्यादा परेशान करते हैं. स्किन में ब्लॉकेज होने पर भी पसीने के बाद एलर्जी और जलन होती है. इससे निपटने के लिए घरेलू तरीके आजमाए जा सकते हैं. आइये जानते हैं.

देहरादून. गर्मियों की तपिश और उमस के चलते पसीना आना सामान्य है, लेकिन जब यह पसीना त्वचा की ग्रंथियों में फंस जाता है, तो यह लाल दानों या ‘हीट रैशेज’ का रूप ले लेता है. इसमें होने वाली खुजली और जलन काफी बहुत परेशान करती है. बर्फ के टुकड़ों को एक सूती कपड़े में लपेटकर लगाएं. यह सूजन को कम करता है और खुजली से तुरंत राहत दिलाता है. दिन में 2-3 बार 5-10 मिनट के लिए सिकाई करना फायदेमंद होता है. आप एलोवेरा और नीम का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. आप फ्रेश एलोवेरा जेल को प्रभावित स्थान पर लगाने से जलन शांत होती है और लालपन भी खत्म होता है.

ये रहे घरेलू उपाय

देहरादून के आयुर्वेदिक चिकित्सक सिराज सिद्दीकी लोकल 18 से बताते हैं कि जिन लोगों में पित्त दोष होता है, या अग्नि प्रवृत्ति होती है उन्हें गर्मियों के दिनों में हीट रैशेज होते हैं. स्किन में ब्लॉकेज होती है तब भी पसीने के बाद एलर्जी और जलन होती है. इसलिए गर्मियों में आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो टॉक्सिन बाहर निकल जाता है. कुछ लोग टेलकम पाउडर ज्यादा लगते हैं जिससे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और हीट रैशेज की परेशानी होती है. डॉ सिराज बताते हैं कि आप ज्यादा से ज्यादा ठंडी चीजों का इस्तेमाल करें. सैंडल वुड पाउडर के पेस्ट का उपयोग कर सकते हैं.

ये तरीका भी आएगा काम

डॉ. सिराज कहते हैं कि आप एक चंदन की लकड़ी को लेकर उसे दूध में भिगाकर एक पत्थर में घिस लीजिए और इस पेस्ट को हीट रैशेज पर लगाएं. आप चंदन के पाउडर को दूध में भिगाकर पेस्ट बना दीजिए. इसके बाद आप इस पेस्ट को उस जगह पर लगाएं जहां हीट रैशेज हो रखे हैं. आप मुल्तानी मिट्टी को भिगा लीजिए और इसके बाद एक सूती कपड़े में उसे मिट्टी को रखकर रैशेज वाले स्थान पर रख दीजिए. इससे स्किन को कूलिंग इफेक्ट मिलता है. आप इसके अलावा एलोवेरा जेल को भी लगा सकते हैं. आप हीट रैशेज वाली जगह पर हल्का गीला करें उसके बाद आप इस पर एलोवेरा जेल लगा दीजिए. आपको आराम मिल जाएगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img