सिर्फ एक शब्द लिखा और मच गई धूम! इस शख्स के ‘Hello’ पोस्ट से 1 मिलियन के करीब हुए फॉलोअर


ऐपल के नए CEO John Ternus इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. X (पहले Twitter) पर उनका अकाउंट जल्द ही 10 लाख फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर सकता है. खास बात यह है कि उन्होंने ऐपल की कमान संभालने से कुछ समय पहले ही अपना X अकाउंट बनाया था और अब तक सिर्फ एक पोस्ट किया है.

Ternus का पहला पोस्ट 1 सितंबर को आया था. यह पोस्ट सिर्फ एक शब्द का था, लेकिन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब तक इसे करीब 8.8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, 7 सितंबर तक उनके X अकाउंट पर करीब 9.57 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं.

43 हजार फॉलोअर्स और चाहिए

John Ternus को X पर 10 लाख फॉलोअर्स पूरे करने के लिए अब सिर्फ करीब 43 हजार और फॉलोअर्स की जरूरत है. उनके अकाउंट की ग्रोथ जिस रफ्तार से हो रही है, उसे देखते हुए यह आंकड़ा जल्द ही पार होने की उम्मीद है.

Ternus के लिए यह सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी ऐसे समय में आई है, जब वह टेक्नोलॉजी की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक ऐपल के CEO बने हैं. लंबे समय तक वह कंपनी के हार्डवेयर से जुड़े काम के लिए ज्यादा जाने जाते थे और सार्वजनिक तौर पर उनकी मौजूदगी काफी सीमित रही थी.

अब CEO बनने के बाद X पर उनकी एक्टिविटी ने उन्हें आम यूजर्स के बीच भी ज्यादा चर्चा में ला दिया है.

सिर्फ ‘Hello’ ने मचाई धूम

Ternus ने 1 सितंबर को X पर अपना पहला पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने सिर्फ ‘hello’ लिखा था. इतनी छोटी पोस्ट होने के बावजूद इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और कुछ ही समय में यह वायरल हो गई.

इस पोस्ट को अब करीब 88 मिलियन यानी 8.8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. ऐसे में बिना किसी लंबे मैसेज या बड़ी घोषणा के उनका सोशल मीडिया डेब्यू काफी खास बन गया है.

9 सितंबर के ऐपल Event पर रहेगी नजर

John Ternus ने 1 सितंबर को ऐपल CEO के तौर पर Tim Cook की जगह ली है. अब उनकी नई भूमिका में पहला बड़ा सार्वजनिक मौका 9 सितंबर को होने वाला ऐपल Event होगा.

इस इवेंट में कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है. ऐसे में Ternus के तेजी से बढ़ते X फॉलोअर्स भी इस इवेंट को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं.

अगर उनका अकाउंट इवेंट से पहले ही 10 लाख फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लेता है, तो नए ऐपल CEO के लिए यह एक दिलचस्प सोशल मीडिया माइलस्टोन होगा. साथ ही, 9 सितंबर का उनका पहला बड़ा प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन भी पहले से कहीं ज्यादा ऑनलाइन अटेंशन हासिल कर सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img