धर्मनगरी डोंगरगढ़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी गोविंदउत्सव पर्व की धूम पूरे शहर में दिखी श्री हनुमान भक्त युवा समिति व गोल बाजार गोविंदा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य दही हांडी लूट की शुरुआत सर्वप्रथम कृष्ण जी के पूजन व हनुमान चालीसा से किया गया।
समिति के नीरज जैन ने बताया कृष्ण जन्माष्टमी के रात्रि कान्हा जी का भव्य आगमन हुआ ढोल नगाड़े व आतिशबाजी से प्रभु को कुम्भकार के यह से गोलबाजार श्री हनुमान चौक लाया गया रात्रि जन्म उत्सव मनाया गया दूसरे दिन गोविंदा उत्सव पर ठाकुर जी के ढोले व कान्हा जी का भव्य दिव्य स्वागत किया गया जिसमें श्री हनुमान चौक में महाआरती व इत्र वर्ष का अलौकिक आनंद भक्तों को देखने मिला। ठाकुर जी के भजनों व भक्ति में कान्हा भक्त झुमते नजर आये। इस वर्ष क्रेन में टँगी मटकी की सजावट प्रकाश टांक आर्ट के द्वारा सजाई गई जिसमें कृष्णा जी के हाथ में बंशी की आकृति दी गयी।
समिति के हनी गुप्ता ने बताया श्री गोविंद उत्सव कमेटी के द्वारा ये परम्पर 108 वर्ष से निरन्तर चल रही है जिसमे जगह जगह मटकी लूट सम्पन्न होता श्री हनुमान भक्त समिति द्वारा 10 वर्षो से बाम्बे स्टाइल क्रेन द्वारा मटकी लूट कराया जाता रहा है इस वर्ष मटकी लूटने वाली टोली के लिए 55,555 रु का पुरुस्कार रखा था जिसमे विजेता टोली जय माँ शीतला सँझोरी तिरोडा गोंदिया की टोली ने मटकी 6 पिरामिड बना के लूटी जिसे समिति द्वारा शील्ड मोमेंटो व नगर राशि प्रदान की गई। हर वर्ष के भांति इस वर्ष दर्शकों का जन सैलाब नगर में मटकी लूट देखने को उमड़ा सब सारंगा म्यूजिक की धुन में झुमते नजर आए। भव्य आतिशबाजी सर्फ़ि लाइट स्क्रीन के माध्यम से कान्हा जी की लीलाओं का मनमोहन दृश्य देखने को मिला।
छत्तीसगढ़ व महराष्ट्र की टोलियों ने लिया हिस्सा – इस वर्ष दही हांडी लूट में 7 टोलियो ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे घोटिया,सलोनी,दुर्ग,धमतरी,गोंदिया, तिरोडाव अन्य स्थान से टोलिया आई सभी ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया सभी के रुक्नेव भोजनकी व्यवस्था हनुमान भक्तों द्वारा की गई थी।
आयोजन को सफल बनाने में गोविंदा उत्सव कमेटी, चन्द्रगिरि ट्रस्ट समिति,माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति,पुलिस प्रशासन, नगर पालिका,बिजली विभाग,गोल बाजार व्यापारी संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही साथ ही सफल आयोजन बनने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोगियों के समिति ने आभार व्यक्त किया।




