डोंगरगढ़ धर्मनगरी में –6 सितंबर को आयोजित गोविंदा उत्सव में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ग्रामीण के सचिव, विष्णु लोधी ने उनसे आत्मीय मुलाकात कर स्वागत किया। इस दौरान गोविंदा उत्सव एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण संवाद भी हुआ।
विष्णु लोधी ने कहा कि गोविंदा उत्सव हमारी आस्था, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं की सहभागिता से समाज में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान पूरे छत्तीसगढ़ में विशेष है। गोविंदा उत्सव जैसे आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को गोविंदा उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।




