झरना, हरियाली और रोमांच… मानसून में जमुनिया फॉल बना पर्यटकों का फेवरेट स्पॉट


Last Updated:

Bokaro Best Place To Visit In Monsoon: मानसून में अगर आप झरने, हरियाली और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो बोकारो-धनबाद जिले की सीमा पर स्थित जमुनिया फॉल एक शानदार विकल्प है. बारिश के मौसम में 40 फीट की ऊंचाई से गिरता झरना और चारों ओर फैली हरियाली इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है. यही वजह है कि जमुनिया फॉल इन दिनों बोकारो और धनबाद के पर्यटकों के बीच फेवरेट स्पॉट बन गया है और सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.

अगर आप मानसून के दौरान झरने और प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, तो बोकारो और धनबाद जिले की सीमा पर जमुनियाटांड़ में स्थित जमुनिया फॉल जा सकते हैं. यह एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है, जहां बारिश के मौसम में खूबसूरती और बढ़ जाती है. चारों ओर फैली हरियाली, बहते झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित करते हैं.

मानसून के दौरान जमुनिया फॉल की खूबसूरती देखते ही बनती है, क्योंकि इसके चारों ओर हरियाली के बीच झरने से गिरते पानी का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है. यही वजह है कि यह जगह बोकारो और धनबाद के लोगों के बीच फेवरेट स्पॉट बन चुकी है और सोशल मीडिया पर जमुनिया फॉल की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.

जमुनिया फॉल की पहली झलक ही पर्यटकों का दिल जीत लेती है और इसका प्रमुख आकर्षण 40 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी और उससे उठने वाले फव्वारे हैं, जो प्राकृतिक सौंदर्य को और भी आकर्षक बना देते हैं. बारिश के मौसम में झरने का जलस्तर बढ़ने से इसका नजारा और भी रोमांचक हो जाता है और यहां पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के साथ फोटो खिंचवाने और पानी में नहाने सहित जल क्रीड़ा का आनंद लेने के लिए भी पहुंचते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जमुनिया फॉल पहुंचने के लिए काशीटांड़ होते हुए लोहापट्टी और जमुनियाटांड़ की ओर जाना पड़ता है. ग्राम रक्षा दल के पोस्ट के पास से बाईं ओर जाने वाले रास्ते से फॉल तक पहुंचा जा सकता है. वहीं, चंद्रपुरा प्रखंड की ओर से आने वाले पर्यटक टी-मोड़ होते हुए जमुनिया फॉल पहुंच सकते हैं.

बोकारो सेक्टर-9 निवासी पर्यटक हंसराज ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर जमुनिया फॉल की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो देखे थे. इसके बाद वह खास तौर पर यहां का प्राकृतिक नजारा देखने पहुंचे. उन्होंने कहा कि जमुनिया फॉल की खूबसूरती बेहद शानदार है और यहां पहुंचकर उन्हें काफी अच्छा लगा. तो अगर आप भी मानसून में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जमुनिया फॉल जा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img