सितंबर 2026 स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए काफी खास रहने वाला है. इस महीने Apple, शाओमी, Vivo, Poco, Redmi, Infinix और iQOO जैसी बड़ी कंपनियां नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इनमें कुछ फ्लैगशिप फोन होंगे, तो कुछ मिड-रेंज और बजट सेगमेंट में दस्तक देंगे.
अगर आप आने वाले समय में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो सितंबर में होने वाले इन लॉन्च पर नजर रखना जरूरी है.
Poco F9 Pro और F9 Ultra
सितंबर की शुरुआत Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च के साथ होगी. दोनों फोन 1 सितंबर को पेश किए जाने की उम्मीद है. इनमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है.
F9 Ultra में करीब 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की भी चर्चा है.
Vivo T5 5G
वीवो T5 5G भारत में 2 सितंबर को लॉन्च होगा. इसमें 6.83 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है. फोन में Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर और 7,050mAh की बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है.
Infinix Hot 70 Pro 5G+
बजट सेगमेंट में Infinix Hot 70 Pro 5G+ 4 सितंबर को भारत में लॉन्च हो सकता है. इसमें 144Hz डिस्प्ले, 8GB तक RAM, 256GB स्टोरेज और 45W फास्ट चार्जिंग मिलने की बात सामने आई है.
Apple आईफोन 18 Pro Max और आईफोन Ultra
सितंबर का सबसे बड़ा लॉन्च ऐपल का हो सकता है. कंपनी ने 9 सितंबर को अपना ‘Surprise and Shine’ इवेंट तय किया है. इसमें आईफोन 18 Pro, आईफोन 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन, जिसे रिपोर्ट्स में आईफोन अल्ट्रा कहा जा रहा है, पेश किया जा सकता है.
आईफोन 18 प्रो मॉडल में A20 Pro चिपसेट, छोटा डायनेमिक आईलैंड, बेहतर कैमरा और C2 मॉडेम मिलने की उम्मीद है.
Redmi Note 17 सीरीज
शाओमी का रेडमी ब्रांड भी भारत में Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max लॉन्च कर सकता है. इनकी लॉन्चिंग करीब 15 सितंबर के आसपास होने की चर्चा है. फोन में AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और 9,000mAh से 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है.
Vivo X500 सीरीज
वीवो सितंबर में चीन में X500, X500 Pro और X500 Pro Max भी पेश कर सकता है. Pro Max मॉडल में 200MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा मिलने की चर्चा है. सीरीज के कैमरा सिस्टम पर कंपनी का खास फोकस रहने की उम्मीद है.
iQOO 16 और शाओमी 18 सीरीज
iQOO 16 भी सितंबर में चीन में दस्तक दे सकता है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 Pro, 2K LTPO डिस्प्ले, ट्रिपल 50MP कैमरा और 7,500mAh से ज्यादा की बैटरी मिल सकती है.
वहीं महीने के आखिर में शाओमी 18 Pro और शाओमी 18 Fold लॉन्च होने की उम्मीद है. शाओमी 18 Pro में नया Snapdragon प्रोसेसर और 100W चार्जिंग मिल सकती है, जबकि शाओमी 18 Fold कंपनी का नया फोल्डेबल फोन होगा.
सितंबर 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज से बेहद व्यस्त महीना रहने वाला है. खासकर आईफोन 18 सीरीज, Poco F9, Vivo X500 और शाओमी 18 जैसे फोन पर दुनियाभर के स्मार्टफोन यूजर्स की नजर रहेगी.




