रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डोंगरगढ़ स्थित प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए विशेष राखी अभियान चलाया। छात्राओं ने स्वयं राखियां तैयार कर उनमें शुभकामना और प्रेम संदेश भी भेजे।
डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थ स्थित प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ में रक्षाबंधन को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से सुंदर राखियां तैयार कीं और उन्हें आकर्षक ढंग से पैक कर देश की रक्षा में तैनात वीर सैनिकों के लिए भेजा।
छात्राओं ने राखियों के साथ सैनिक भाइयों के नाम भावनात्मक शुभकामना संदेश भी लिखे। उन्होंने कहा कि सैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर दिन-रात देश की सुरक्षा करते हैं। ऐसे व




