Last Updated:
अमेरिका से शहर न्यूयॉर्क में तेज बारिश ने तबाही मचाई है. इसके कारण शहर की सड़के पूरी तरह से पानी में भरी हुई दिखाई दे रही है. इसके कारण गाड़िया फंस गई है.
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में गुरुवार शाम हुई तेज बारिश ने कई इलाकों की तस्वीर बदल दी. कुछ ही मिनटों में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि वे उफनती नदियों जैसी नजर आने लगीं. भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर क्वींस और ब्रुकलिन में देखने को मिला. बड़ी संख्या में गाड़ियां सड़कों पर फंस गईं और ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हुआ. इसकी वीडियो देखी जा रही है.
लॉन्ग आइलैंड के कुछ हिस्सों में कई इंच बारिश दर्ज की गई. लॉन्ग आइलैंड एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. हालात इतने खराब हो गए कि एफडीएनवाई के जवानों को भी पानी में घुसकर आगे बढ़ना पड़ा. कई जगह पानी उनके टखनों तक पहुंच गया.




