युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन


डोनाल्ड ट्रंप के तमाम दावों के बीच ईरान ने अमेरिका से युद्ध के दौरान हथियार बनाने की रफ्तार को न सिर्फ बढ़ाया, बल्कि इस दौरान हथियार और सैन्य उपकरणों का उत्पादन भी दोगुना कर लिया। ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल रजा तलाइ-निक ने दावा किया है कि देश की रक्षा उत्पादन क्षमता मजबूत बनी हुई है। पिछले एक साल में हथियारों और सैन्य उपकरणों का उत्पादन दोगुना हुआ है। ईरान के इस ताजा दावे से डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन बढ़ना तय है।

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की र‍िपोर्ट के अनुसार, डिफेंस और आर्म्ड फोर्सेज लॉजिस्टिक्स मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल रजा तलाई-निक ने कहा क‍ि देश की ताकत को मजबूत करना उन विदेशी शक्तियों का मुकाबला करने के लिए जरूरी है जो ईरान की स्वतंत्रता को कमजोर करना चाहती हैं।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img