Photos: दिल्ली में यहां हैं दुनिया के 7 अजूबे, एफिल टावर से लेकर देखें ताजमहल तक


Last Updated:

Delhi Waste to Wonder Park: दिल्ली का वेस्ट टू वंडर पार्क देखने में बहुत ही खूबसूरत है. कबाड़ से बना दुनिया का ये 7 अजूबा विदेश के मशहूर जगहों को टक्कर देता है. यह सराय काले खां के पास है और सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

अगर आप वीकेंड पर दिल्ली में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सराय काले खां के पास बना Waste to Wonder Park आपके लिए शानदार जगह हो सकती है. इस पार्क की सबसे खास बात यह है कि यहां दुनिया के सात अजूबों की खूबसूरत प्रतिकृतियां कबाड़ और स्क्रैप मटेरियल से बनाई गई है. दिन के साथ-साथ रात में रंग-बिरंगी लाइटों के बीच इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है.

इस पार्क में आपको ताजमहल, एफिल टॉवर, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, पिरामिड, लीनिंग टॉवर ऑफ पीसा, क्राइस्ट द रिडीमर और कोलोसियम की शानदार झलक देखने को मिलेगी. हर मॉडल को लोहे के पुराने पार्ट्स, पाइप, बाइक और कार के कबाड़ समेत दूसरे स्क्रैप से तैयार किया गया है. यही वजह है कि यह पार्क बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आकर्षित करता है.

अगर आप परिवार, दोस्तों या बच्चों के साथ आउटिंग करना चाहते हैं तो यह जगह बढ़िया विकल्प है. पार्क में घूमने के लिए साफ-सुथरे रास्ते, बैठने की व्यवस्था और फोटो खिंचवाने के कई खूबसूरत स्पॉट हैं. शाम के समय यहां सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिलती है. इसके अलावा आप यहां पर खाने का स्वाद भी ले सकते हैं. इस पार्क के अंदर ही फूड कोर्ट की व्यवस्था भी की गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वेस्ट टू वंडर पार्क सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है. एंट्री के लिए 50 रुपये टिकट लगती है. टिकट ऑनलाइन या काउंटर से खरीदे जा सकते हैं. पार्क सोमवार को बंद रहता है, इसलिए घूमने से पहले खुलने का समय ज़रूर देख लें.

अगर आप दिल्ली में कम कीमत पर कोई अनोखी और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली जगह ढूंढ रहे हैं, तो वेस्ट टू वंडर पार्क ज़रूर जाएं. यह एक शानदार एनवायरनमेंटल मैसेज देता है, जिसमें एक मज़ेदार और दिलचस्प अनुभव भी शामिल है: कबाड़ को भी किसी सुंदर और काम की चीज़ में बदला जा सकता है. यह जगह बच्चों के सीखने और बड़ों के यादगार फ़ोटो लेने के लिए एक शानदार जगह है.सबसे पास के मेट्रो स्टेशन की बात करें तो वेस्ट टू वंडर पार्क के सबसे पास का मेट्रो स्टेशन सराय काले खां-हज़रत निज़ामुद्दीन (पिंक लाइन) है. यह पार्क मेट्रो स्टेशन से सिर्फ़ 300 से 500 मीटर दूर है. जहां 3 से 5 मिनट पैदल चलकर आसानी से पहुंचा जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img