भारत के इन पुराने शहरों में छिपी हैं ऐसी गलियां, जिन्हें घूमना किसी टाइम ट्रैवल से कम नहीं


Last Updated:

India Heritage Walk: अगर आपको लोकल कल्चर, वास्तु कला और एतिहासिक चीजें देखने का शौक है तो उसके लिए जरूरी नहीं कि आप बड़े-बड़े शहरों का रुख करें. कई बार शहरों की कुछ छोटी-छोटी गलियों को ही एक्सप्लोर कर लिया जाए तो वहां की खूबसूरती हमारे सामने आ जाती है. कहीं पुराने दरवाजे तो कहीं ऊपर से झांक रही कांच की नक्कासी वाली कोई खिड़की. कहीं रखी पुरानी सायकल तो कहीं विंटेज कार ही इन तंग गलियों की खासियत होती है ऐसी छोटी-छोटी चीजें जो हमें अतीत में ले जाकर हमारे पुराने समय की यादें ताजा कर देती हैं. अगर आप भी ऐसा कुछ देखने का प्लान बना रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं.

वाराणसी की गलियां वाराणसी की पहचान सिर्फ गंगा के घाटों से नहीं है. पुराने काशी इलाके की गलियां भी शहर के अनुभव का अहम हिस्सा हैं. विश्वनाथ गली, चौक और ठठेरी बाजार जैसे इलाकों में चलते हुए पुराने बाजार, मंदिर, दुकानें और पारंपरिक कारोबार देखने को मिलते हैं. इन गलियों की खासियत यह है कि यहां धार्मिक माहौल के साथ रोजमर्रा की जिंदगी भी नजर आती है. संकरी गलियों से गुजरते हुए घाटों की ओर बढ़ना अपने आप में एक अलग अनुभव देता है. (Image-AI generated)

पुरानी दिल्ली की गलियां पुरानी दिल्ली यानी शाहजहानाबाद का इलाका इतिहास और बाजार की दुनिया को एक साथ दिखाता है. दिल्ली पर्यटन भी शाहजहानाबाद और पुरानी दिल्ली के लिए heritage walks आयोजित करता है. चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और आसपास की गलियों में पुरानी हवेलियां, धार्मिक स्थल और अलग-अलग तरह के बाजार देखने को मिलते हैं. यहां की कई गलियां इतनी संकरी और घुमावदार हैं कि पैदल घूमना ही इस इलाके को समझने का बेहतर तरीका लगता है. (Image-AI generated)

जयपुर की पुरानी बसी हुई गलियां जयपुर की पहचान उसके गुलाबी रंग और भव्य इमारतों से होती है, लेकिन पुराने शहर की बाजार वाली गलियां भी कम खास नहीं हैं. 1727 में बसाया गया जयपुर एक योजनाबद्ध शहर के तौर पर विकसित हुआ था. पुराने शहर में बाजार, घर और मंदिर मुख्य सड़कों के आसपास व्यवस्थित तरीके से बनाए गए थे. यहां घूमते हुए आपको पुराने शहर की वास्तुकला और आज भी चलते पारंपरिक कारोबार एक साथ दिखाई देते हैं. यही पुरानी और नई जिंदगी का मेल जयपुर की गलियों को खास बनाता है. (Image-AI generated)

Add News18 as
Preferred Source on Google

लखनऊ की पुरानी गलियां लखनऊ की पुरानी गलियां नवाबी दौर की छाप लिए हुए हैं. पुराने शहर में चौक और उसके आसपास का इलाका खास तौर पर अपनी बाजार संस्कृति, पारंपरिक कारीगरी और पुराने भवनों के लिए जाना जाता है. लखनऊ की heritage walks में भी पुराने शहर, चौक और इमामबाड़ों को प्रमुखता दी जाती है. यहां की गलियों में घूमते हुए वास्तुकला के साथ लखनऊ की मशहूर चिकनकारी और खानपान की झलक भी मिलती है. शहर का पुराना हिस्सा आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है. (Image-AI generated)

हैदराबाद का पुराना शहर हैदराबाद के चारमीनार के आसपास का इलाका पुराने शहर की पहचान है. यहां चारमीनार, मक्का मस्जिद और लाड बाजार जैसे प्रमुख स्थल एक-दूसरे के आसपास मिलते हैं. (Image-AI generated)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img