लड़कियां बिना डर अकेले घूम सकती हैं एशिया के ये देश, सुरक्षा के मामले में हैं सबसे आगे


Last Updated:

Solo Travel का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी अकेले दुनिया घूमने निकल रही हैं. हालांकि किसी भी ट्रिप की प्लानिंग करते समय सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा का होता है. अगर आप भी पहली Solo International Trip की तैयारी कर रही हैं, तो एशिया के कुछ देश अपनी कम अपराध दर, बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित माहौल की वजह से बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं.

आज के समय में Solo Travel सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि खुद को बेहतर तरीके से जानने और नई जगहों को अपनी शर्तों पर एक्सप्लोर करने का तरीका बन चुका है. खासकर महिलाओं के बीच अकेले घूमने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि किसी भी इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग करते समय सबसे पहला सवाल सुरक्षा का होता है. अच्छी बात यह है कि एशिया में कई ऐसे देश हैं, जहां कोई भी महिला बिना डरे घूम सकती है.

अगर पहली बार अकेले विदेश घूमने जा रही हैं, तो जापान सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक माना जाता है. यहां अपराध दर काफी कम है और लोग नियमों का पालन करने के लिए जाने जाते हैं. टोक्यो, क्योटो और ओसाका जैसे शहरों में देर रात तक भी सार्वजनिक परिवहन आसानी से उपलब्ध रहता है. साफ-सफाई, समय की पाबंदी और पर्यटकों के प्रति लोगों का व्यवहार भी जापान को महिला यात्रियों के लिए खास बनाता है.

सिंगापुर को दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में गिना जाता है. यहां कड़े कानून और बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था के कारण महिलाएं काफी सहज महसूस करती हैं. मेट्रो नेटवर्क बेहद आधुनिक है और अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल होने की वजह से विदेशी पर्यटकों को भी ज्यादा परेशानी नहीं होती. अगर आप पहली बार विदेश यात्रा कर रही हैं, तो सिंगापुर एक आसान और सुरक्षित विकल्प हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपको K-Drama और Korean Culture पसंद है, तो दक्षिण कोरिया आपकी Solo Trip के लिए शानदार जगह हो सकती है. सियोल जैसे शहरों में सार्वजनिक परिवहन काफी सुरक्षित और सुविधाजनक है. यहां कैफे कल्चर, नाइट मार्केट और शॉपिंग एरिया महिला यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. हालांकि किसी भी बड़े शहर की तरह यहां भी सामान्य सावधानी बरतना जरूरी है.

ताइवान को एशिया के सबसे सुरक्षित देशों में शामिल किया जाता है. यहां अपराध दर कम है और विदेशी पर्यटकों के लिए माहौल काफी दोस्ताना माना जाता है. ताइपे शहर अपने नाइट मार्केट, आधुनिक परिवहन और साफ-सुथरे वातावरण के लिए मशहूर है. अगर आपको लोकल फूड और संस्कृति पसंद है, तो यह देश बेहतरीन अनुभव दे सकता है.

अगर आपकी पसंद भीड़भाड़ वाले शहर नहीं, बल्कि पहाड़, प्रकृति और शांति है, तो भूटान एक शानदार विकल्प है. यहां पर्यटन को नियंत्रित तरीके से बढ़ावा दिया जाता है, जिससे भीड़ कम रहती है. स्थानीय लोग बेहद विनम्र और मददगार माने जाते हैं. कम अपराध दर और शांत माहौल इसे महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाते हैं.

पिछले कुछ वर्षों में वियतनाम भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है. कम बजट, खूबसूरत बीच, ऐतिहासिक शहर और स्वादिष्ट स्थानीय भोजन इसकी खासियत हैं. हनोई, हो ची मिन्ह सिटी और होई आन जैसे शहरों में बड़ी संख्या में Solo Travelers पहुंचते हैं. हालांकि यहां सड़क पार करते समय और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने सामान का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

अगर आप एक ही ट्रिप में आधुनिक शहर, समुद्र तट और रेनफॉरेस्ट का अनुभव लेना चाहती हैं, तो मलेशिया अच्छा विकल्प हो सकता है. कुआलालंपुर, लंगकावी और पेनांग जैसे शहर भारतीय पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. यहां सार्वजनिक परिवहन अच्छा है और कई जगह अंग्रेजी आसानी से समझी जाती है, जिससे यात्रा और आसान हो जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img