जलजीरा या आम पना? लू से बचाने में कौन सी चीज ज्यादा पावरफुल, आपके लिए क्या बेहतर


Last Updated:

Best Summer Drink for Health: गर्मियों में जलजीरा और आम पना दोनों ही शरीर को राहत देने वाली लोकप्रिय देसी ड्रिंक्स हैं. जलजीरा पाचन और ताजगी के लिए फायदेमंद माना जाता है, जबकि आम पना लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में ज्यादा असरदार माना जाता है. सही मात्रा में इनका सेवन शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने में मदद कर सकता है.

Zoom

आम पना और जलजीरा दोनों का सेवन गर्मियों में फायदेमंद माना जाता है.

Jaljeera vs Aam Panna Benefits: गर्मियों में तापमान बढ़ते ही लोगों को लू, डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं. ऐसे मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी हो जाता है. भारत में सदियों से कुछ पारंपरिक देसी ड्रिंक्स गर्मी से राहत पाने के लिए इस्तेमाल की जाती रही हैं, जिनमें जलजीरा और आम पना सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं. दोनों ही ड्रिंक्स स्वाद में शानदार होती हैं और गर्मियों में शरीर को राहत देने का काम करती हैं. अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर लू से बचाने में ज्यादा असरदार कौन है- जलजीरा या आम पना? इस बारे में एक्सपर्ट से जान लेते हैं.

यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया जलजीरा मुख्य रूप से पुदीना, जीरा, काला नमक, धनिया और इमली जैसी चीजों से तैयार किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. गर्मी में कई लोगों को भूख कम लगना, पेट भारी रहना या गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में जलजीरा पेट को हल्का रखने और शरीर को तरोताजा महसूस कराने में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद काला नमक और मसाले शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में भी सहायक माने जाते हैं.

डाइटिशियन के अनुसार आम पना कच्चे आम से तैयार किया जाता है और इसे गर्मियों में लू से बचाने वाला पारंपरिक पेय माना जाता है. कच्चे आम में विटामिन C, मिनरल्स और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. आम पना शरीर में पानी और नमक की कमी को पूरा करने में ज्यादा मददगार माना जाता है. यही वजह है कि तेज धूप से आने के बाद या ज्यादा गर्मी में काम करने वाले लोग आम पना पीना पसंद करते हैं. इसमें डाला जाने वाला जीरा, काला नमक और पुदीना इसे और ज्यादा फायदेमंद बना देता है.

जलजीरा और आम पना में क्या ज्यादा फायदेमंद?

एक्सपर्ट की मानें तो अगर बात सिर्फ पाचन और शरीर को तुरंत ताजगी देने की हो, तो जलजीरा काफी अच्छा विकल्प माना जाता है. अगर शरीर को लू और डिहाइड्रेशन से बचाने की बात हो, तो आम पना को ज्यादा असरदार माना जाता है. आम पना शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स की कमी पूरी करने में ज्यादा मदद कर सकता है. यही वजह है कि गांवों और गर्म इलाकों में इसे पारंपरिक रूप से लू से बचाव के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. दोनों ड्रिंक्स फायदेमंद मानी जाती हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है. जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें ज्यादा नमक वाला जलजीरा पीने से बचना चाहिए. वहीं एसिडिटी या पेट की संवेदनशीलता वाले लोगों को बहुत ज्यादा खट्टा आम पना सीमित मात्रा में लेना चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img