मनाली और कश्मीर को फेल करता है झारखंड का ये डैम, नजारा देखते ही बन जाएगा दिल, मिलता है स्वर्ग जैसा मजा!


Last Updated:

Konar Dam Picnic Spot: झारखंड के बोकारो का कोनार डैम कश्मीर और मनाली को टक्कर देता है. यह जगह गर्मी की छुट्टियों में झारखंड का सबसे बेस्ट पिकनिक स्पॉट बन जाता है. यह बोटिंग और वॉटर स्पोर्ट्स के लिए लोकप्रिय शांत पर्यटन स्थल बन गया है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

बोकारो: अगर आप गर्मी की छुट्टियों में परिवार, बच्चों और दोस्तों के साथ किसी खूबसूरत और शांत पर्यटन स्थल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी और हजारीबाग के विष्णुगढ़ में स्थित कोनार डैम बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है. जहां इन दिनों प्राकृतिक खूबसूरती, विशाल जलाशय, घने जंगल और ठंडी हवाओं से घिरा यह स्थल पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

पर्यटकों का बना है बेस्ट पिकनिक स्पॉट

बोकारो जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूरी पर स्थित कोनार डैम अपनी मनोरम वादियों और शांत वातावरण के लिए खास पहचान रखता है. यहां पहुंचते ही लोगों को शहर की भागदौड़ और गर्मी से राहत मिलती है. यहां चारों ओर फैले हरियाली हरे-भरे जंगल, विशाल पानी का जलाशय और बहती ठंडी हवाएं लोगों का मन मोह लेती हैं. गर्मियों के मौसम में सुबह और शाम के समय यहां का नजारा सबसे ज्यादा मनमोहक होता है. खासकर सनराइज और सनसेट का दृश्य पर्यटकों का दिल जीत लेता है.

बोटिंग का भी ले सकते हैं आनंद

कोनार डैम का सबसे बड़ा आकर्षण डैम के ऊपर से दिखने वाला विशाल जलाशय है. यहां बहता पानी और चारों ओर फैली हरियाली पर बैठकर प्रकृति को करीब से महसूस किया जा सकता है. वहीं, कोनार डैम परिसर में साफ-सफाई, आकर्षक लाइटिंग, रंग-रोगन और विशाल तिरंगा झंडा हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. वहीं, पेड़ों की घनी छांव लोगों को गर्मी से राहत भी देती है. रोमांच पसंद करने वालों के लिए कोनार डैम खास जगह बन चुका है. यहां पर्यटक बोटिंग का आनंद ले सकते हैं. यहां फास्ट बोटिंग के अलावा कश्मीरी बोट की भी सुविधा भी है और गर्मियों के मौसम में यहां वॉटर स्पोर्ट्स का रोमांच भी पर्यटकों को खूब पसंद आता है.

वहीं, गिरिडीह जिले से घूमने आए पर्यटक रवि ने बताया कि कोनार डैम की खूबसूरती बेहद खूबसूरत है. यहां पहुंचकर उनका मन खुश हो गया और यह जगह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए बेहतरीन है. कोनार डैम पहुंचने के लिए पर्यटक बोकारो से गोमिया होते हुए चतरोचट्टी तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img