Last Updated:
Head Scalp Itching in Summer: झुलसती गर्मी का प्रकोप चारों तरफ शुरू हो चुका है. इस गर्मी में कई तरह की दिक्कतें एक साथ आने लगती है. शरीर के कई हिस्सों में खुजली बढ़ जाती है लेकिन इसके साथ ही कुछ लोगों के सिर की स्किन में खुजली परेशान करने लगती है. यह बहुत इरीटेट करने वाली परेशानी होती है. पर यह खुजली होती क्यों है. क्या है सिर की खुजली का कारण. इन सवालों का जवाब जानने के लिए हमने डॉ. बांगिया स्किन एंड लेजर क्लिनिक के डायरेक्टर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अमित बांगिया से बात की.
सिर में खुजली के कारण.
जैसे-जैसे तपिश बढ़ रही है शरीर में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगी है. एक तो गर्मी में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है दूसरी ओर घर के अंदर भी गर्मी के कारण कई तरह की परेशानियां होने लगती है. जब उमस बढ़ती है तो पूरे शरीर में खुजली होने लगती है लेकिन अधिकांश लोग इससे कहीं ज्यादा सिर की खुजली से परेशान रहते हैं. इस खुजली के कारण चिड़चिड़ापन आ जाती है. भीषण गर्मी और पसीने के कारण सिर में होने वाली खुजली न केवल परेशानी का सबब है बल्कि यह बालों के झड़ने और स्कैल्प इंफेक्शन का कारण भी बन सकती है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि गर्मियों में सिर में खुजली इतनी क्यों बढ़ जाती है. इन सवालों का जवाब जानने के लिए हमने डॉ. बांगिया स्किन एंड लेजर क्लिनिक के डायरेक्टर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अमित बांगिया से बात की.
सिर में खुजली बढ़ने के कारण
- पसीना सबसे बड़ा कारण- डॉ. अमित बांगिया ने बताया कि गर्मी के मौसम में सिर के स्कैल्प में खुजली के कई कारण है लेकिन सबसे बड़ा कारण गर्मी में सिर से ज्यादा पसीना निकलना है. जब सिर में ज्यादा पसीना निकलता है तो यह बालों में फंसकर सिर के स्कैल्प में फंस जाता है. पसीने में पानी के अलावा भी कई चीजें होती हैं. पसीना धूल, मिट्टी और नमक का मिश्रण होता है. जब यह स्कैल्प में चिपकता है तो डैंड्रफ, फंगस और बैक्टीरिया के लिए उपजाऊ जमीन तैयार कर देते हैं. वहीं ये सूक्ष्म जीव अपना घर बना लेते हैं और इंफेक्शन के कारण खुजली को जन्म देते हैं. इसके साथ पानी में नमक के कारण नमक स्कैल्प की परत को इरीटेट करता है जिसकी वजह से सिर में चुलचुलाहट पैदा होती है. जिन लोगों को पहले से डैंड्रफ, इंफेक्शन, सोराइसिस जैसी परेशानी है उनके लिए यह ज्यादा मुसीबत है.
- सनबर्न-गर्मी के दिनों में सूरज की रोशनी सीधे स्किन के अंदर घुसती है. जब आप बाहर ज्यादा जाएंगे तो सूरज से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट रेज स्कैल्प को डैमेज करने लगते हैं जिसकी वजह से वहां इरीटेशन होने लगता है और जब वहां फंगस ज्यादा हो जाते हैं तो और भी परेशानी बढ़ने लगती है.
- डिहाइड्रेशन-गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने लगती है. इस डिहाइड्रेशन के कारण स्कैल्प ड्राई हो सकता है. इसकी वजह से वहां इरीटेशन होता है और सिर में खुजली ज्यादा बढ़ने लगती है. जिन लोगों को पहले से कुछ न कुछ परेशानी है उन्हें तो ज्यादा ही खुजली करती है.
- क्लोरीन वाला पानी-गर्मी के दिनों में लोग स्वीमिंग पूल में ज्यादा नहाने के लिए जाते हैं. अगर स्वीमिंग पूल में क्लोरीन का मात्रा ज्यादा है तो वह हैवी मेट स्कैल्प में घुसकर उसे छेड़छाड़ करता है और इससे इरीटेशन और खुजली बढ़ जाती है.
- तेल का इस्तेमाल-कुछ लोगों को हमेशा तेल लगाने की आदत होती है. अगर गर्मी में आप बालों में तेल लगाएंगे तो तेल में मौजूद हैवी मेटल स्कैल्प में परेशानी पैदा करेगा. इससे त्वचा में इरीटेशन बढती है और खुलजी ज्यादा होने लगती है. ज्यादा ह्यूमिडिटी के कारण भी स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है.
इन परेशानियों से कैसे बचें
डॉ. अमित बांगिया कहते हैं कि गर्मी में सिर की खुजली से बचने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि आप दिन भर में दो बार नहाएं. एक बार सुबह एक बार शाम. यदि दो समय नहाएंगे तो इस तरह की दिक्कतें होंगी ही नहीं. आप जितना हाइजीन यानी बालों की साफ-सफाई पर ध्यान देंगे, उतना आपके लिए फायदा होगा. गर्मी के दिनों में सप्ताह में 4 से 5 बार बाल में शैंपू लगाएं. शैंपू को सही तरीके से लगाएं. इसे लगाने के लिए आप शैंपू को बाल में लगाकर 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे स्कैल्प अच्छे से क्लीन हो जाएगी. गर्मी के दिनों में बाल में तेल न लगाएं. अगर आप साबुन लगाना चाहते हैं तो वह भी लगा सकते हैं लेकिन साबुन को सप्ताह में तीन से चार बार ही लगाएं. यदि कंडीशनर लगाना चाहते हैं तो सप्ताह में एक ही बार लगाएं. हां, बाल में हेयर मिस्ट लगाएंगे तो यह ज्यादा अच्छा रहेगा.
डॉक्टर से कब दिखाना चाहिए
सामान्य तौर पर खुजली से ज्यादा कुछ नुकसान नहीं होता लेकिन यदि खुजली कई दिनों से हो रही है और यह ठीक नहीं हो रही है, इसके कारण इरीटेशन है और आप इलाज नहीं करा रहे हैं तो इससे हेयर फॉल होना शुरू हो जाएगा. इतना ही नहीं यदि लंबे वक्त तक आप इसका इलाज नहीं कराएंगे तो इससे परमानेंट हेयर लॉस भी हो सकता है. इसलिए ज्यादा दिन सिर में खुजली होने पर तुरंत डॉक्टर से दिखाना चाहिए.
About the Author

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें





