दक्षिणी लेबनान में इजराइल की ओर से किए गए हवाई हमलों में 19 लोगों की मौत, मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल


इजराइल की वायुसेना द्वारा मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले किए गए जिसमें चार महिलाओं व तीन बच्चों सहित कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। लेबनान में हुई जनहानि पर इजराइल की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इजराइल और हिजबुल्ला के बीच ताजा संघर्ष ईरान पर अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले के दो दिन बाद, दो मार्च को शुरू हुआ था। उस समय इस लेबनानी चरमपंथी संगठन ने इजराइल पर रॉकेट दागे थे।

लेबनान की सरकार ने बताया कि तटीय प्रांत टायर के गांव दीर कनौन अल-नहर पर हुए हवाई हमले में तीन बच्चों और तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में एक बच्चे समेत तीन अन्य लोग घायल भी हुए।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img