इस भूकंप के झटके से इमारतें हिल गईं और लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के झटके इस क्षेत्र के कई हिस्सों में महसूस किए गए। हालांकि, अधिकारी अभी भी हालात का आकलन कर रहे हैं।

i
जापान में एक बार फिर जोरदार भूकंप आया है। दक्षिणी जापान के कागोशिमा क्षेत्र में आज यानी बुधवार को शक्तिशाली भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 तीव्रता मापी गई। इस भूकंप के झटके से इमारतें हिल गईं और लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के झटके इस क्षेत्र के कई हिस्सों में महसूस किए गए। हालांकि, अधिकारी अभी भी हालात का आकलन कर रहे हैं।
अभी तक भूकंप के तुरंत बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। शुरुआती तौर पर किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं थी। जापानी मीडिया के मुताबिक, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि 5।9 तीव्रता का भूकंप ओकिनावा मेन आइलैंड के पास आया। फिलहाल, सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
उधर, बुधवार सुबह पूर्वी चीन सागर में 6.0 तीव्रता का तेज भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र 27.523 डिग्री उत्तर अक्षांश और 128.418 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।
भूकंप के केंद्र की गहराई 33 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जापान के नागासाकी शहर से लगभग 597 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम (एसएसडब्ल्यू) दिशा में पूर्वी चीन सागर में था। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर आया। फिलहाल किसी जान-माल की हानि या सुनामी की कोई खबर नहीं है, लेकिन इस क्षेत्र में कई द्वीप और तटीय इलाके होने के कारण स्थानीय प्रशासन सतर्क है।
इससे कुछ देर पहले भारतीय समयानुसार सुबह 7.33 पर हिंद महासागर में भी 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र 1.437 डिग्री उत्तर अक्षांश और 95.503 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप की गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी। यह स्थान भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कैंपबेल खाड़ी से लगभग 644 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व (एसएसई) दिशा में था।






