Last Updated:
Jalore Tourist Destination: अगर आप वीकेंड पर परिवार के साथ किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां मनोरंजन के साथ घूमने और फोटोशूट का भी मौका मिले तो जालोर का माजिसा रिसॉर्ट अच्छा विकल्प है. शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित इस रिसॉर्ट में राजस्थानी सजावट, विंटेज कारें और एरोप्लेन रेस्टोरेंट खास आकर्षण हैं. बच्चों के लिए टॉय ट्रेन, झूले और भूल-भुलैया बनाई गई है. वहीं घुड़सवारी और ऊंट की सवारी का आनंद भी लिया जा सकता है. खुले वातावरण में सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा यहां आने वालों को आकर्षित करता है. परिवार, दोस्तों और कपल्स के लिए यह जगह पिकनिक के साथ यादगार तस्वीरें लेने का भी मौका देती है.
जालोर शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित माजिसा रिसॉर्ट अब परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड बिताने के लिए पसंदीदा जगह बनता जा रहा है. शहर की भीड़भाड़ से दूर यहां खुला वातावरण और शांत माहौल लोगों को काफी पसंद आता है. खासकर रविवार शनिवार को यहां परिवार के साथ पिकनिक मनाने और पूरा दिन एन्जॉय करने के लिए लोग पहुंचते हैं.
माजिसा रिसॉर्ट की खूबसूरत लोकेशन इसे फोटोशूट के लिए भी खास बनाती है. यहां आने वाले लोग रिसॉर्ट के अलग-अलग हिस्सों में अपनी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं. प्राकृतिक माहौल, खुली जगह और राजस्थानी सजावट के बीच ली गई तस्वीरें यादगार बन जाती है. यहां आने वाले कई लोग पिकनिक के साथ फोटोशूट का भी आनंद लेते हैं.
रिसॉर्ट में मौजूद विंटेज कारों का कलेक्शन यहां आने वाले लोगों को खास तौर पर आकर्षित करता है. पुरानी डिजाइन और अलग अंदाज वाली इन गाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाना लोगों को काफी पसंद आता है. युवाओं के साथ परिवार भी इन कारों को फोटोशूट के लिए इस्तेमाल करते नजर आते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
रिसॉर्ट की सजावट में राजस्थानी रंग देखने को मिलता है. पारंपरिक अंदाज में तैयार किए गए कई हिस्से फोटो के लिए अलग बैकग्राउंड देते हैं. यहां आने वाले लोग इन जगहों पर परिवार, दोस्तों और कपल्स के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं. इससे पिकनिक के साथ राजस्थान की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है.
माजिसा रिसॉर्ट में बच्चों के मनोरंजन का भी खास ध्यान रखा गया है. बच्चों के लिए टॉय ट्रेन, झूले और खेलकूद की सुविधाएं हैं. टॉय ट्रेन बच्चों के बीच खास आकर्षण रहती है. पिकनिक पर आए परिवारों के लिए यह सुविधा बच्चों को व्यस्त रखने के साथ उनके दिन को और मजेदार बना देती है.
माजिसा रिसॉर्ट में दिन ढलने के समय का नजारा भी लोगों को खूब आकर्षित करता है. खुले आसमान के बीच सूरज के धीरे-धीरे ढलने का दृश्य यहां के माहौल को और खूबसूरत बना देता है. शाम के समय रिसॉर्ट में आने वाले लोग सनसेट के इस नजारे को कैमरे में कैद करना पसंद करते हैं.
जहां बच्चों के लिए टॉय ट्रेन और झूले हैं, वहीं बड़ों के लिए घुड़सवारी और ऊंट की सवारी की सुविधा भी है. घोड़े और ऊंट की सवारी का आनंद लेते हुए लोग खुले माहौल में समय बिताते हैं. खासकर बच्चों के साथ आने वाले परिवारों के लिए ये गतिविधियां पिकनिक को और मजेदार बना देती है. यहां राजस्थान की पारंपरिक सवारी का अनुभव भी मिलता है.
रिसॉर्ट में बना एरोप्लेन रेस्टोरेंट भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है. विमान के आकार में तैयार किए गए इस रेस्टोरेंट का डिजाइन इसे सामान्य रेस्टोरेंट से अलग बनाता है. यहां आने वाले पर्यटक खाने के साथ इस अनोखे सेटअप को देखने और उसके साथ तस्वीरें लेने का आनंद लेते हैं. बच्चों के लिए भी एरोप्लेन रेस्टोरेंट एक अलग तरह का अनुभव देता है.
माजिसा रिसॉर्ट में बनी भूल-भुलैया भी घूमने आए लोगों के लिए मनोरंजन का एक अलग अनुभव देती है. इसके रास्तों में आगे बढ़ते हुए सही रास्ता तलाशना बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी मजेदार होता है. परिवार के लोग एक-दूसरे के साथ रास्ता खोजने की कोशिश करते हुए खूब मस्ती करते हैं. पिकनिक के दौरान यह एक्टिविटी लोगों को कुछ अलग करने का मौका देती है.




