यूपी चुनाव को लेकर ओवैसी-चंद्रशेखर का नया दांव, अब दलित सीएम के साथ मुस्लिम डिप्टी सीएम का दिया नारा


ओवैसी और चंद्रशेखर ने लखनऊ में संयुक्त रैली कर चुनावी बिगुल फूंका

दलित और मुस्लिम एकजुटता का संदेश देने के साथ सत्ता में भागीदारी का नारा

दलित मुख्यमंत्री के साथ मुस्लिम उपमुख्यमंत्री का नारा प्रमुखता से नजर आया

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में ‘बहुजन स्वराज संकल्प महारैली’ कर चुनावी बिगुल फूंका और सियासी ताकत दिखाने की कोशिश की।

आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम के गठबंधन ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की पहली बड़ी संयुक्त रैली में दलित और मुस्लिम एकजुटता का संदेश देने के साथ सत्ता में भागीदारी का नारा बुलंद किया गया। रैली स्थल पर लगे पोस्टरों में ‘दलित का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा और अब्दुल का बेटा उपमुख्यमंत्री बनेगा’ का नारा प्रमुखता से नजर आया।

रैली में ओवैसी और चंद्रशेखर के पहुंचने पर समर्थकों ने बड़ी माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पूरे मैदान में नीले और हरे झंडे दिखाई दिए। कार्यकर्ताओं ने ‘जय भीम’ के नारे लगाकर गठबंधन के प्रति अपना समर्थन जताया। आयोजकों ने इस रैली में पांच लाख लोगों के जुटने का दावा किया था। सामाजिक परिवर्तन मोर्चे की इस रैली में चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया। गठबंधन ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img