रांची में दार्जिलिंग जैसा नजारा! बस जगन्नाथपुर पहाड़ी से करें शहर का दीदार, झालमुड़ी-चाट और ठंडी हवा का भी उठाएं मजा


Last Updated:

Ranchi Jagannathpur Mandir Tourist Spot: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर की पहाड़ी से शाम 6 बजे बाद शहर की रोशनी का खूबसूरत नजारा देखने लायक होता है. यहां ठंडी हवा और स्ट्रीट फूड के कारण लोग इसे दार्जिलिंग से कंपेयर करते हैं. आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में जगन्नाथपुर मंदिर है. यह मंदिर खासतौर पर पहाड़ों पर है. यहां पर लोग भगवान की पूजा अर्चना करने तो आते हैं, लेकिन शाम में 6:00 बजे के बाद खासतौर पर लोग यहां से रांची का बड़ा ही खूबसूरत नजारा देखने आते हैं. जैसे ही रात होता है. पूरा का पूरा शहर रोशनी में डूब जाता है और यहां से इसका बड़ा ही मनोरम नजारा दिखता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

यहां पर बैठने का भी बड़ा ही खूबसूरत इंतजाम है. लोग यहां पर अक्सर एक-दो घंटा बैठते हैं और मूड फ्रेश कर लेते हैं. बेंगलुरु से रांची आए कौशल बताते हैं कि वह बेंगलुरु में रहते हैं. वह रांची एक हफ्ते के लिए आते हैं. जब भी वह यहां आते हैं तो यहां पर जरूर आते है. क्योंकि यहां से रांची शहर का बड़ा ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. यहां 3-3 घंटे बैठ जाते हैं तो आप दार्जिलिंग क्या जाएंगे. आपको रांची में ही दार्जिलिंग नजर आने लगेगा.

नजारा देखकर मंत्र मुग्ध हो जाएंगे आप

यहां का नजारा देखकर शाम को आप मंत्र मुग्ध हो जाएंगे. दरअसल, जगन्नाथ मंदिर छोटी सी पहाड़ी पर बसा हुआ है. ऐसे में सीढ़ी चढ़कर आपको ऊपर जाना होता है. आप सीधा जाकर भगवान का दर्शन कर सकते हैं. जगन्नाथ भगवान के दर्शन के बाद यहां पर अक्सर लोग आकर बैठते हैं. यह नजारा आपको शाम के 6:30 के बाद ही देखने को मिलेगा. अंधेरी रात में छोटी-छोटी टीम टीमाती लाइट बहुत ही खूबसूरत लगती है.

वहीं, शहर में भले जितनी भी गर्मी क्यों ना हो. यहां पर आपको एकदम ठंडी हवा मिलेगी. लोग अक्सर यहां पर मजे से हवा खाने भी आते हैं और एकदम ठंडी लगती है. यहां शाम में 6:00 बजे के बाद एक पतली शॉल लेकर आएं तो सही रहेगा. क्योंकि यहां हल्की ठंडी महसूस होती है. इसलिए लोग इसको दार्जिलिंग से कंपेयर करते हैं.

खाने के भी हैं कई सारे विकल्प

यहां पर आपको झालमुड़ी से लेकर चना-चाट और इडली तक खाने को मिल जाएगा. लोग आराम से बजट में 20-30 रुपए का यह सारी चीज बनवा लेते हैं और बैठकर मजे से अपने परिवार वालों के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं. यहां ठंडी हवाओं के बीच में आप शहर का आनंद उठा सकते हैं. आप कहीं घूमने नहीं जा पा रहे हैं या फिर गर्मी के मौसम में शिमला का मजा लेना है तो यहां पर आ सकते हैं. यहां पर कोई डर नहीं होता है. आप महिला हैं तो भी आराम से आकर घूम सकती हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img