सेंसेक्स 826 अंक फिसला, निफ्टी भी 22,550 के नीचे पहुंचा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार के पिछले बंद 73,598 के मुकाबले बुधवार को 73,253 पर खुला। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बिकवाली तेज हो गई और कुछ ही मिनटों में यह 826 अंक टूटकर 72,872 के स्तर पर पहुंच गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला। 50 शेयरों वाला यह इंडेक्स पिछले कारोबारी सत्र में 22,749 पर बंद हुआ था, जबकि बुधवार को इसकी शुरुआत 22,678 के स्तर पर हुई। इसके बाद गिरावट और बढ़ी तथा खबर लिखे जाने तक निफ्टी 22,540 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।




