Last Updated:
Leopard Safari Rajasthan: राजस्थान में जवाई के बाद अब पाली जिले की चामुंडेरी पहाड़ियां भी तेंदुओं की मौजूदगी को लेकर तेजी से चर्चा में आ रही हैं. यहां लगातार तेंदुओं की गतिविधियां और दहाड़ सुनाई देने के बाद यह इलाका पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों की नई पसंद बनता जा रहा है. प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ी वातावरण के बीच तेंदुओं को देखने का रोमांच लोगों को आकर्षित कर रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ समय में इस क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या और गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे यहां पर्यटन की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं. कई पर्यटक अब जवाई के साथ-साथ चामुंडेरी की पहाड़ियों का भी रुख कर रहे हैं. हालांकि वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बिना अनुमति जंगल क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है.
चामुंडेरी अपने प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिलता है. विशेष रूप से महादेव मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में मोर देखे जा सकते हैं, जो पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं. चामुंडेरी के आसपास स्थित तालाबों का मनमोहक दृश्य, हरियाली और पहाड़ियां इस क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं. यही वजह है कि शाम होते ही बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक यहां सफारी और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं.

जवाई बांध क्षेत्र में बढ़ती सख्ती और कानूनी पाबंदियों के बीच अब पर्यटकों और रिसॉर्ट संचालकों की नजरें चामुंडेरी पर टिक गई हैं. अपनी शांत वादियों, अरावली की प्राचीन पहाड़ियों और वन्यजीवों की सघन मौजूदगी के कारण चामुंडेरी अब जवाई का सबसे मजबूत विकल्प बनकर उभरा है.

चामुंडेरी केवल रोमांच के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी धार्मिक विरासत के लिए भी मशहूर है. यहाँ के प्राचीन महादेव मंदिर परिसर का नजारा देखते ही बनता है, जहाँ एक साथ सैकड़ों की संख्या में मोर दिखाई देते हैं. यह दृश्य पर्यटकों को एक अलग ही शांति का अनुभव कराता है.यहाँ के प्राचीन मंदिर और धार्मिक स्थल आस्था के साथ-साथ शिल्प कला का भी बेहतरीन उदाहरण हैं. लेपर्ड सफारी से लेकर घुडसवारी तक वन्यजीव प्रेमियों के लिए चामुंडेरी किसी स्वर्ग से कम नही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जैसे-जैसे यहाँ पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, चामुंडेरी में जमीनों की डिमांड भी रॉकेट की तरह ऊपर जा रही है. रिसॉर्ट्स और होम-स्टे के लिए निवेशक यहाँ जमीनें तलाश रहे हैं, जिससे यह क्षेत्र अब एक बड़े कमर्शियल हब के रूप में भी विकसित हो रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि चामुंडेरी में पर्यटन सुविधाओं का संतुलित और सुनियोजित विकास किया जाए, तो यह आने वाले समय में जवाई क्षेत्र के एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपनी अलग पहचान बना सकता है.

वाइल्डलाइफ: यहाँ तेंदुए (Leopards) और भालू की अच्छी खासी मौजूदगी है, जो सफारी के रोमांच को दोगुना कर देती है.
हॉर्स सफारी: खुले पहाड़ी रास्ते और रेतीले धोरों के बीच घोड़ों की मौजूदगी पर्यटकों को राजसी अनुभव (Royal Experience) कराती है.
प्राकृतिक सुंदरता: यहाँ के तालाबों का मनमोहक दृश्य और चारों तरफ फैली हरियाली शाम के वक्त विदेशी पर्यटकों को खास तौर पर आकर्षित कर रही है.





