Last Updated:
Assassination attempt of Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से होस्ट की जा रही डिनर पार्टी के दौरान हमला करने वाले आरोपी एलन को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया. उस पर डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है.
डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाला.
Donald Trump Assassination Attempt: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में हिल्टन होटल में हुई गोलीबारी के मामले पर आरोपी पर गंभीर आरोप तय किए गए हैं. कैलिफोर्निया के रहने वाले कोल एलन पर आरोप है कि उन्होंने व्हाइट हाउस की ओर से आयोजित पत्रकारों के डिनर के दौरान हथियार लेकर अंदर घुसने की कोशिश की और अब उन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की की हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है. एलन को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया. आपको बता दें कि इस घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई थी. गोलियां चलीं, ट्रंप को तुरंत सुरक्षित जगह ले जाया गया और लोग टेबल के नीचे छिप गए.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें





