सरकार की नई स्कीम से फ्री में मिल रहा है लैपटॉप? वॉट्सऐप पर आया है ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न करें ये गलती


Powered by :

Last Updated:

वॉट्सऐप पर वायरल हो रही National Student Laptop Scheme 2026 की फ्री लैपटॉप स्कीम पूरी तरह फर्जी है. PIB Fact Check ने लोगों को चेतावनी दी है कि ऐसे लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी शेयर न करें.

ख़बरें फटाफट

सरकार की नई स्कीम से फ्री में मिल रहा है लैपटॉप? वॉट्सऐप पर आया मैसेज है फर्जीZoom

PIB Fact Check ने खोली पोल, WhatsApp पर वायरल लैपटॉप स्कीम फेक. फोटो: AI

आजकल वॉट्सऐप पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ‘National Student Laptop Scheme 2026’ के तहत छात्रों को फ्री लैपटॉप दे रही है. इस मैसेज को देखकर कई लोग इसे सच मान रहे हैं, लेकिन PIB Fact Check ने साफ कर दिया है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है.

वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि छात्र एक ऑनलाइन फॉर्म भरकर मुफ्त लैपटॉप के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ एक लिंक भी भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर और कई बार बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी जाती है. कुछ मामलों में प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे भी मांगे जाते हैं.

PIB Fact Check ने बताया है कि सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की है. यह सिर्फ लोगों को ठगने का एक तरीका है. ऐसे स्कैम में ठग सरकारी योजना का नाम लेकर लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं. लिंक पर क्लिक करते ही यूजर एक नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जो देखने में असली सरकारी पोर्टल जैसी लगती है.

OTP से खेल कर जाते हैं हैकर
वहां पर दी गई जानकारी का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. कई बार OTP मांगकर बैंक खाते से पैसे भी निकाल लिए जाते हैं. इसलिए ऐसे मैसेज से बहुत सावधान रहने की जरूरत है.

अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आता है, तो बिना जांचे उस पर भरोसा न करें. किसी भी सरकारी योजना की जानकारी हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद सोर्स से ही जांचें. अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी जैसे बैंक डिटेल, OTP या आधार नंबर किसी के साथ शेयर न करें.

PIB Fact Check ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मैसेज को आगे फॉरवर्ड न करें. अगर कोई संदिग्ध मैसेज मिले, तो उसे रिपोर्ट करें और तुरंत डिलीट कर दें.

फ्री लैपटॉप के नाम पर चल रहा यह WhatsApp स्कैम लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img