सुरगी पुलिस की तेज कार्रवाई – चोर गिरफ्तार!

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर। पुलिस चौकी सुरगी ने किसानों के खेतों से चोरी के सिलसिले को धर दबोचा है। आइए जानते हैं पूरी कहानी।


ग्राम खैरा में 28 नवंबर से 7 दिसंबर 2025 के बीच अज्ञात चोरों ने 7 किसानों के खेतों से 1 सबमर्सिबल पंप, 810 फीट केबल वायर और पाना-पेंचिस चुरा लिया था। किसानों ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराई।


पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर और नगर एसपी वैशाली जैन के निर्देश पर सुरगी पुलिस ने संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की।

पूछताछ में मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ दुर्लभ उर्फ दीनू मेश्राम (25 वर्ष, बैगा पारा, लखोली) ने कबूल किया कि उसने राहुल बांसफोड़ उर्फ कोंदा, अन्य साथियों और 3 नाबालिगों के साथ मिलकर चोरी की। चोरी का सामान और मोटरसाइकिल पहले ही थाना सोमनी के केस में जब्त हो चुका है।


आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस सफलता में सउनि हरीश तेंभुरकर, आरक्षक यशवंत साहू, चमन साहू और संतोष देशमुख का सराहनीय योगदान रहा। सुरगी स्टाफ को सलाम!

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img