राजनांदगांव से स्पेशल रिपोर्ट। चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले बदमाश पर शिकंजा कस दिया है! पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर एसपी श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चल रहे सतत अभियान के तहत 23 साल के राहुल गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया।
राहुल पिता शिवलाल गायकवाड़, गौरीनगर गली नंबर 1, चिखली का रहने वाला है। वाद-विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने और अप्रिय घटना की आशंका पर राहुल के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
इस सफल कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर. आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी और पूरी चिखली पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क। कोई भी अशांति फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी।





