क्या है ‘व्हाइट हाउस बॉलरूम’, डोनाल्ड ट्रंप का ड्रीम प्रोजेक्ट, कोर्ट ने लगाई थी रोक पर हादसे ने दे दी राह


Last Updated:

White House Ballroom Project: डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से व्हाइट हाउस बॉलरूम प्रोजेक्ट को पूरा कराने की जल्दबाजी में दिख रहे हैं. उनके इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर पहले कोर्ट ने रोक लगा दी थी. हालांकि अप्रैल में ही कुछ दिन पहले इसके कुछ हिस्से के निर्माण पर से रोक हटाई गई थी लेकिन अब ट्रंप इसे जल्द से जल्द पूरा कराना चाहते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ट्रंप का ड्रीम प्रोजेक्ट है व्हाइट हाउस बॉलरूम.

व्हाइट हाउस में प्रस्तावित बॉलरूम को लेकर समय-समय पर चर्चा होती रही है. यह एक ऐसा बड़ा और आधुनिक हॉल बनाने की योजना है, जिसका इस्तेमाल राजकीय भोज, अंतरराष्ट्रीय बैठकों और बड़े समारोहों के लिए किया जा सके. फिलहाल व्हाइट हाउस में इतने बड़े कार्यक्रमों के लिए स्थायी जगह नहीं है, इसलिए अक्सर साउथ लॉन में अस्थायी टेंट लगाकर आयोजन किए जाते हैं. इसकी चर्चा फिर से इसलिए होने लगी है क्योंकि अमेरिकी प्रेसिडेंट के हाई प्रोफाइल डिनर के दौरान सुरक्षा में चूक हुई और ये डिनर एक होटल में हो रहा था.

डोनाल्ड ट्रंप इस बॉलरूम को बनवाने में खूब दिलचस्पी ले रहे हैं. इस प्रस्तावित बॉलरूम में सैकड़ों मेहमानों के बैठने की क्षमता रखने की बात कही गई है. योजना के मुताबिक इसमें आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर लाइटिंग, साउंड सिस्टम और मेहमानों के लिए एडवांस सुविधाएं होंगी. इसके अलावा इसे व्हाइट हाउस की ऐतिहासिक बनावट के अनुरूप डिजाइन करने की बात भी कही गई है, ताकि इसकी पारंपरिक पहचान प्रभावित न हो.

क्यों विवादों में पड़ गया शाही बॉलरूम?

इस परियोजना का विचार अलग-अलग समय पर कई अमेरिकी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने सामने रखा. खासकर बड़े राजनयिक आयोजनों को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से करने के लिए इसे जरूरी बताया गया. कुछ प्रस्तावों में यह भी कहा गया कि निजी दान या पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए इसकी फंडिंग की जा सकती है, ताकि सरकारी खर्च कम हो. हालांकि इस योजना को लेकर विवाद भी सामने आए हैं. ऐतिहासिक धरोहर विशेषज्ञों और संरक्षण से जुड़े संगठनों ने चिंता जताई है कि नया निर्माण व्हाइट हाउस की मूल संरचना और उसकी विरासत को प्रभावित कर सकता है. उनका कहना है कि किसी भी बड़े बदलाव से पहले उसकी समीक्षा जरूरी है.

कैसे कानूनी पचड़े में फंस गया बॉलरूम?

  1. अमेरिका में व्हाइट हाउस से जुड़े एक बड़े बॉलरूम प्रोजेक्ट को लेकर कानूनी विवाद सामने आया है. मार्च के अंत में एक संघीय जज ने करीब 400 मिलियन डॉलर की इस परियोजना में जमीनी स्तर से ऊपर होने वाले निर्माण कार्य को रोकने का आदेश दिया था.
  2. जज ने कहा था कि जब तक कांग्रेस इसकी मंजूरी नहीं देती, तब तक यह काम नहीं किया जा सकता. हालांकि अप्रैल में एक अपील अदालत ने राहत देते हुए जून तक निर्माण जारी रखने की अनुमति दे दी.
  3. दरअसल अमेरिका में ऐतिहासिक इमारतों से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए सख्त नियम हैं. ऐसे मामलों में नेशनल कैपिटल प्लानिंग कमीशन और कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स जैसी संस्थाएं डिजाइन और प्रभाव का आकलन करती हैं. जहां तक अदालत का सवाल है, अब तक इस बॉलरूम को लेकर कोई बड़ा अंतिम न्यायिक फैसला सामने नहीं आया है.
  4. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस परियोजना को आगे बढ़ाया जाता है और इससे ऐतिहासिक संरचना को नुकसान पहुंचने की आशंका होती है, तो इसे अदालत में चुनौती दी जा सकती है.
  5. हाल में हुई शूटिंग की घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने National Trust for Historic Preservation की दायर कानूनी कार्रवाई को तुरंत खत्म करने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण में किसी भी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए और यह तय समय से पहले और बजट के भीतर चल रही है.

क्या है बॉलरूम प्रोजेक्ट?

इस बॉलरूम प्रोजेक्ट की घोषणा जुलाई, 2025 में की गई थी. शुरुआत में इसकी लागत 200 मिलियन डॉलर और क्षमता 650 लोगों की बताई गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर करीब 1,000 लोगों तक कर दिया गया. करीब 90,000 वर्ग फीट में बनने वाला यह हॉल बड़े कार्यक्रमों के लिए तैयार किया जा रहा है. इस परियोजना के लिए फंडिंग कई बड़ी कंपनियों से दान के जरिए हो रही है, जिनमें Google, Meta, Alphabet, Reynolds American, Altria, Lockheed Martin और Coinbase जैसी कंपनियां शामिल हैं. कुल मिलाकर व्हाइट हाउस का प्रस्तावित बॉलरूम एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य आधुनिक जरूरतों को पूरा करना है लेकिन इसके साथ ऐतिहासिक संरक्षण और कानूनी पहलुओं का संतुलन बनाना भी उतना ही जरूरी है.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img