Tips to prevent heat stroke: हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय


Tips to prevent heat stroke: देशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है. लू चलने की संभावना भी तेज हो गई है. ऐसी स्थिति में हीट स्ट्रोक (heat stroke) का खतरा काफी बढ़ जाता है. जो लोग धूप में दिन भर बाहर दौड़भाग करने का काम करते हैं, उन्हें खास सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि डिहाइड्रेशन और लू लगने का रिस्क बहुत अधिक रहता है. हीट स्ट्रोक का समय पर इलाज ना कराएं तो यह गंभीर और कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए समय रहते सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. जानिए यहां क्या है हीट स्ट्रोक, इसके लक्षण, बचाव के तरीके.

हीट स्ट्रोक क्या है? (What is heat stroke)

हीट स्ट्रोक तब होता है, जब शरीर का तापमान अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. शरीर खुद को ठंडा रखने की क्षमता खो देता है. अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है.

स्वास्थ्य विभाग की अपील

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) ने लोगों से आग्रह किया है कि वे गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी रखें. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि ये लोग हीट स्ट्रोक के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं.

हीट स्ट्रोक से बचाव के आसान उपाय

दिन के सबसे गर्म समय (दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक) में बाहर निकलने या भारी काम करने से बचें.
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगे.
ज्यादा कैफीन और मीठे पेय जैसे चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स से दूरी बनाए रखें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं.
हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर ठंडा रहे.
बाहर काम करते समय हर 15-20 मिनट में छांव में आराम करें.
हल्का और सुपाच्य भोजन करें, साथ ही ठंडे पेय और पानी का सेवन बढ़ाएं.

हीट स्ट्रोक के लक्षण और प्राथमिक उपचार

यदि किसी व्यक्ति में हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दें जैसे चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, बेहोशी या शरीर का अत्यधिक गर्म हो जाना, तो तुरंत कार्रवाई करें:

व्यक्ति को तुरंत ठंडी और हवादार जगह पर ले जाएं.
शरीर को ठंडा करने के लिए ठंडी पट्टियां लगाएं, खासकर गर्दन, कलाई और पैरों के तलवों पर.
धीरे-धीरे ठंडा पानी पिलाएं.
स्थिति में सुधार होने पर उसे हल्के और पानी से भरपूर फल या जूस दें.
थोड़ी सी सतर्कता और सही समय पर किए गए उपाय हीट स्ट्रोक से बचाव में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं. गर्मी के इस मौसम में खुद का और अपने आसपास के लोगों का खास ख्याल रखना जरूरी है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img