Last Updated:
आजकल ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, घंटों कुर्सी पर बैठे रहना लोगों की मजबूरी बन गया है. लेकिन लगातार बैठे रहने से पैरों में जकड़न, भारीपन और दर्द जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं. ऐसे में कुछ आसान Desk Exercises आपके पैरों को एक्टिव रखने और शरीर को हल्का महसूस कराने में मदद कर सकती हैं.
आजकल ज्यादातर लोगों का दिन कुर्सी पर बैठकर ही निकल जाता है. सुबह लैपटॉप खोलते हैं और फिर पता ही नहीं चलता कि कब कई घंटे बीत गए. लंबे समय तक बैठे रहने से सबसे ज्यादा असर पैरों पर पड़ता है. कई लोगों को पैरों में भारीपन, झनझनाहट, अकड़न या हल्का दर्द महसूस होने लगता है. कुछ लोगों के पैर तो इतने stiff हो जाते हैं कि उठते समय अजीब सा खिंचाव महसूस होता है. अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको जिम जाने या अलग से घंटों निकालने की जरूरत नहीं है. ऑफिस डेस्क पर बैठे-बैठे भी कुछ आसान एक्सरसाइज करके पैरों को एक्टिव रखा जा सकता है.
अगर काफी देर से एक ही पोजिशन में बैठे हैं तो सबसे पहले अपने टखनों को मूव करिए. कुर्सी पर आराम से बैठें और एक पैर को थोड़ा ऊपर उठाकर धीरे-धीरे गोल घुमाएं. पहले दाईं दिशा में और फिर उल्टी दिशा में. इसके बाद दूसरे पैर से भी यही करें. सुनने में ये बहुत छोटी एक्सरसाइज लग सकती है, लेकिन इससे पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और stiffness कम महसूस होती है. जिन लोगों के पैर जल्दी सुन्न हो जाते हैं, उनके लिए ये काफी मददगार हो सकती है.
Leg Extension से पैरों को दीजिए हल्का स्ट्रेच
कई बार लंबे समय तक बैठे रहने से घुटनों और जांघों में जकड़न होने लगती है. ऐसे में लेग एक्सटेंशन काफी आराम दे सकता है. कुर्सी पर बैठकर एक पैर को सामने की तरफ सीधा करें और कुछ सेकंड तक रोककर रखें. फिर धीरे से नीचे ले आएं. अब यही दूसरे पैर से करें. इससे पैरों की muscles एक्टिव रहती हैं और लंबे समय तक बैठने का असर थोड़ा कम हो सकता है. अगर दिन में 8-9 घंटे बैठकर काम करते हैं तो इसे बीच-बीच में जरूर करें.
Heel Raise और Toe Raise भी हैं फायदेमंद
कई लोगों को लंबे समय तक बैठने के बाद पैरों में अजीब सा भारीपन महसूस होता है. इसके लिए Heel Raise और Toe Raise काफी आसान और असरदार एक्सरसाइज मानी जाती हैं. इसमें आपको सिर्फ एड़ियों और पंजों को ऊपर-नीचे करना होता है. पहले पंजे जमीन पर रखें और एड़ियों को ऊपर उठाएं, फिर एड़ियां नीचे रखकर पंजों को ऊपर करें. यह मूवमेंट पैरों की muscles को एक्टिव रखता है और ब्लड फ्लो बेहतर करने में मदद कर सकता है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे करते समय आपको काम रोकने की भी जरूरत नहीं पड़ती.
Knee Lift से पैरों को रखें एक्टिव
अगर बैठे-बैठे शरीर बिल्कुल सुस्त लगने लगे तो नी लिफ्ट ट्राय कर सकते हैं. इसमें कुर्सी पर सीधे बैठकर एक घुटने को ऊपर उठाना होता है और फिर धीरे से नीचे लाना होता है. इसके बाद दूसरे पैर से यही दोहराएं. इससे पैरों के साथ-साथ हिप्स भी थोड़ा एक्टिव महसूस करते हैं. लगातार बैठे रहने से शरीर का निचला हिस्सा कम मूव करता है, इसलिए ऐसी छोटी एक्सरसाइज दिनभर शरीर को हल्का और एक्टिव बनाए रखने में मदद करती हैं.
सिर्फ 2 मिनट चलना भी जरूरी है
कई लोग सोचते हैं कि सिर्फ एक्सरसाइज कर लेना काफी है, लेकिन लंबे समय तक लगातार बैठे रहना भी ठीक नहीं माना जाता. कोशिश करें कि हर एक घंटे बाद कुर्सी से उठें और थोड़ा टहल लें. ऑफिस में हैं तो पानी लेने चले जाएं या थोड़ा वॉक कर लें. इससे शरीर को मूवमेंट मिलता है और पैरों में जमी हुई जकड़न कम हो सकती है. छोटी-छोटी आदतें ही लंबे समय में शरीर को ज्यादा आरामदायक महसूस कराती हैं.
About the Author
विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें





