Pushkar Tourist Spot: कम पैसों में घूमने का शानदार ठिकाना है पुष्कर, सरोवर के 52 घाट और मंदिर करेंगे मंत्रमुग्ध


अजमेर. अगर‌ आप सर्दियों में कही घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट कम है तो राजस्थान के अजमेर जिले का पुष्कर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह जगह अपनी धार्मिक मान्यता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश-विदेश में मशहूर है. यहां स्थित पुष्कर सरोवर पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है. सर्दियों के मौसम में यहां का शांत और खुशनुमा माहौल घूमने आने वाले लोगों को खूब पसंद आता है.

यहां सरोवर के चारो ओर कुल 52 घाट बने हुए हैं, जिनका अपना अलग धार्मिक महत्व है.अलग-अलग राजपरिवारों, पंडितों और समाजों की ओर से इन घाटों का निर्माण करवाया गया है. सरोवर के पास बने मंदिर और घाट इस जगह को और भी खुबसूरत बनाते हैं. सुबह और शाम के समय सरोवर का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देता है.

सरोवर के अलावा यह जगह भी है खूबसूरत

देश के अलग-अलग हिस्सों से पर्यटक पुष्कर घूमने आते हैं. खास बात यह है कि विदेशी पर्यटकों को भी यहां का शांत वातावरण और भारतीय संस्कृति काफी पसंद आती है. यहां सरोवर के अलावा ब्रह्मा मंदिर, सावित्री माता मंदिर, गायत्री माता मंदिर, वराह मंदिर, गुलाब के बगीचे और भी कई सारी खुबसूरत जगह मोजूद है.

1000 से 1200 रुपए में मिल जाते हैं कमरे

अगर‌ आपका बजट कम है तो‌ यहां बजट के हिसाब से कई होटल और गेस्ट हाउस भी मौजूद हैं. जहां पर1000 से 1200 रुपए तक में कमरे आसानी से मिल जाते हैं. इसके अलावा आसपास खाने-पीने के लिए भी कई विकल्प उपलब्ध हैं.

ऐसे आप पहुंच सकते हैं पुष्कर

अगर आप पुष्कर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां पहुंचना बेहद आसान है. पुष्कर का सबसे नजदीकी और प्रमुख रेलवे स्टेशन अजमेर जंक्शन है, जो देश के सभी बड़े शहरों से रेल मार्ग के जरिए सीधे जुड़ा हुआ है. अजमेर रेलवे स्टेशन से पुष्कर की दूरी मात्र 15 किलोमीटर है, जहां से पर्यटक स्थानीय बस, टैक्सी या अपनी निजी वाहन के जरिए आसानी से मेला स्थल तक पहुंच सकते हैं. इसके अलावा जो पर्यटक हवाई यात्रा के माध्यम से आना चाहते हैं, उनके लिए किशनगढ़ एयरपोर्ट सबसे नजदीकी विकल्प है, जो पुष्कर से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img