रसोई में रखे ये 5 मसाले मिनटों में दिलाएंगे पेट में जलन, एसिडिटी से छुटकारा, जानें सेवन का तरीका


Last Updated:

कई बार उल्टा-सीधा, अधिक तेल और मसालेदार चीजें खाने से काफी लोगों को पेट, सीने में जलन, अपच, गैस आदि की समस्याएं हो जाती हैं. ये बहुत ही अनकंफर्टेबल महसूस कराते हैं. ऐसे में समझ नहीं आता एसिडिटी, अपच, पेट में जलन से तुरंत छुटकारा कैसे पाएं. विशेषज्ञों के अनुसार, जब पेट का एसिड भोजन नली की ओर वापस आने लगता है, तो उसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है. इससे सीने और पेट में जलन महसूस हो सकती है. आप घर में ही मौजूद इन 5 हर्ब्स और मसालों का सेवन करें, देखें आपको कैसे आराम मिलता है.

Zoom

पेट में जलन और एसिडिटी दूर करने वाले मसाले.

आजकल की तेज़ रफ्तार जिंदगी में पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. अनियमित खानपान, देर रात तक जागना और लंबे समय तक बैठे रहकर काम करना लोगों की रोजमर्रा की आदत बन गई है. इसके कारण एसिडिटी, पेट में जलन, गैस, अपच और खट्टी डकार जैसी दिक्कतें आम हो चुकी हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, जब पेट का एसिड भोजन नली की ओर वापस आने लगता है, तो उसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है. इससे सीने और पेट में जलन महसूस हो सकती है. राहत की बात यह है कि भारतीय रसोई में मौजूद कुछ मसाले पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

सौंफ दिला सकती है पाचन में आराम

सौंफ को पाचन के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. इसमें एनेथोल नामक प्राकृतिक तत्व पाया जाता है, जो पेट की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है. यह गैस और पेट फूलने की समस्या को कम करने में सहायक माना जाता है. भोजन के बाद सौंफ चबाने या सौंफ का पानी पीने से पेट हल्का महसूस हो सकता है और जलन में राहत मिल सकती है.

जीरा पाचन प्रक्रिया को बनाता है बेहतर

भारतीय रसोई का अहम हिस्सा जीरा लंबे समय से आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें मौजूद क्यूमिनाल्डिहाइड पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करने में मदद करता है, जिससे भोजन आसानी से पचता है. सही पाचन होने पर पेट पर दबाव कम पड़ता है और एसिडिटी की समस्या घट सकती है. जीरा पानी गैस और भारीपन से राहत पाने का लोकप्रिय घरेलू उपाय माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अदरक कम कर सकता है एसिडिटी की परेशानी

अदरक में जिंजरोल और शोआगोल जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिनमें सूजन कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं. यह पेट को जल्दी खाली करने में मदद करता है, जिससे खाना लंबे समय तक पेट में नहीं ठहरता. धीमा पाचन अक्सर एसिडिटी और जलन का कारण बनता है. हल्के गर्म पानी, हर्बल चाय या खाने में सीमित मात्रा में अदरक शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

इलायची से मिल सकता है पेट को सुकून

आयुर्वेद में इलायची को पाचन के लिए उपयोगी माना गया है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व पेट की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. खाने के बाद इलायची चबाने से पाचन बेहतर हो सकता है और मुंह की बदबू से भी राहत मिलती है. चाय या दूध में इलायची मिलाकर सेवन करने से स्वाद के साथ पेट को भी आराम मिल सकता है.

तुलसी के पत्ते भी हैं फायदेमंद

तुलसी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. इसमें यूजेनॉल जैसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट को शांत रखने और सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं. नियमित रूप से तुलसी के पत्तों का सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में सहायक माना जाता है.

About the Author

authorimg

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img