दुनिया में फिर गूंजी इंडियन एयर फोर्स की दहाड़, चीन को पछाड़ा, बना तीसरी बड़ी ताकत


होमदुनियाअमेरिका

दुनिया में फिर गूंजी इंडियन आर्मी की दहाड़, चीन को पछाड़ा, बना तीसरी बड़ी ताकत

Last Updated:

भारतीय वायुसेना दुनिया की सबसे ताकतवर स्वतंत्र वायुसेनाओं में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. उसे 69.4 का ट्रू वैल्यू रेटिंग स्कोर मिला है. अगर दुनिया की सभी सैन्य विमानन शाखाओं को एक साथ देखा जाए, तो भारतीय वायुसेना छठे स्थान पर है. खास बात यह है कि इस रैंकिंग में भारत ने चीन की वायुसेना को भी पीछे छोड़ दिया है.

Zoom

भारतीय वायुसेना ने दुनिया भर में अपना डंका बजाते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. चीन को पछाड़ते हुए ग्लोबल रेटिंग में भारतीय वायुसेना को दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर स्वतंत्र वायुसेना चुना गया है. इस रैंकिंग में भारत को 69.4 की ट्रू वैल्यू रेटिंग मिली है. इसी के दम पर भारत ने अपने पड़ोसी देश चीन को भी पछाड़ दिया है.

चीन को पछाड़ा

चीन की वायुसेना को 63.8 का स्कोर मिला है और वह चौथे स्थान पर है. इससे साफ होता है कि सिर्फ ज्यादा लड़ाकू विमान होना ही ताकत की पहचान नहीं है. असली ताकत इस बात में है कि वायुसेना कितनी आधुनिक और बैलेंस है. हर समय युद्ध के लिए तैयार है.

कैसे की जाती है वैल्यूएशन

यह वैश्विक रैंकिंग एक खास वैल्यूएशन सिस्टम के आधार पर तैयार की गई है. इसमें लड़ाकू विमानों की संख्या के साथ-साथ उनकी आधुनिक तकनीक और रखरखाव को मायने रखता है. इसके अलावा लॉजिस्टिक सपोर्ट, ट्रेनिंग और पूरे बेड़े के संतुलन को भी अहम माना जाता है.

भारतीय वायुसेना तेजी से कार्रवाई

भारतीय वायुसेना के पास आधुनिक लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टरों का संतुलित बेड़ा है. इससे विमानों का बेहतर रखरखाव, पायलटों की प्रभावी ट्रेनिंग और जरूरत पड़ने पर तेजी से कार्रवाई करना आसान होता है.

पिछले कुछ सालों में नए लड़ाकू विमानों और अत्याधुनिक हेलीकॉप्टरों को शामिल करने के साथ-साथ पुराने विमानों को भी लगातार अपग्रेड किया गया है. यही रणनीति भारतीय वायुसेना को और अधिक मजबूत बना रही है. देश की हवाई सुरक्षा को नई ऊंचाई दे रही है.

दुनिया में टॉपर है अमेरिकी वायुसेना

इस लिस्ट में सबसे टॉप पर अमेरिका की वायुसेना है, जिसने 242.9 का सबसे ज्यादा स्कोर हासिल किया है. अमेरिकी वायुसेना के पास हर तरह के आधुनिक विमानों का एक बेहतरीन बैलेंस है. उनकी संख्या भी बहुत ज्यादा है. अमेरिका के ज्यादातर विमान उसके अपने देश में ही बनते हैं.

डब्ल्युडीएमएमए की इस मौजूदा लिस्ट में दुनिया भर के 103 देशों को शामिल किया गया है. इसमें केवल मुख्य वायुसेना ही नहीं, बल्कि विभिन्न देशों की थल सेना, नौसेना और मरीन कोर की हवाई टुकड़ियां शामिल हैं. कुल मिलाकर 129 एयर सर्विसेज के 48 सैन्य विमानों की ताकत को मापा गया है.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img